
नामी रैपर ‘यो यो Honey Singh’, के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार द्वारा घरेलू हिंसा का आरोप हाल ही में लगाया गया है। इसी दौरान उनकी पत्नी ने अपनी दर्द भरी दास्तां भी सुनाई। हनी सिंह ने अपनी पत्नी शालिनी तलवार के साथ खराब व्यवहार शादी के बाद से ही करना शुरू कर दिया था। ऐसे में शालिनी 2 महीने पहले से ही सोशल मीडिया पर अपना दर्द जाहिर करना शुरू कर दिया था।

उन्होंने दबे अलफाजों में पति हनी सिंह के अत्याचार की पूरी कहानी सुनाने की कोशिश की थी। उन्होंने पहला पोस्ट 30 मई 2021 को किया था। इस पोस्ट में किसी राइटर की बात को दोहराया गया है, जिसमें लिखा है, ‘इमोशन शोषण किसी की पहचान को खत्म करता है। उनके मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक सोच के साथ ये गलत है।’

दूसरा पोस्ट 24 जून को किया है। इसमें एक रोती लड़की की तस्वीर है, जिस पर लिखा है, ‘वो संस्कारी थी जब तक सहती रही, बद्तमीज हो गई जब बोल पड़ी।’ इसके कैप्शन में शालिनी ने लिखा, ‘इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप किस समाज से आते हैं, अमीर या गरीब, पढ़ा-लिखा या अनपढ़, आप फेमस हैं या नहीं, सभी जगह महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। हर वर्ग में महिलाओं की दुर्दशा एक जैसी होती है।’

तीसरे पोस्ट में शालिनी तलवार ने 20 जुलाई को अपने इंस्टाग्राम को किया जिसमे लिखा था, ‘कभी किसी को बार-बार झूठ बोलने के लिए माफ न करें. ये उनके चरित्रहीनता, ईमानदारी, छल और खराब मानसिकता को दर्शाता है।’

बीती रात यानि 4 अगस्त 2021 को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शालिनी ने लिखा, ‘कई ज्यादा ट्रॉमा बरदाश्त करने वाले लोग पूरी तरह कभी ठीक नहीं होते। जब ऐसा हुआ तो हमें ये समझना होगा कि वो सही थे, जहां उन्हें सही होना चाहिए था। सभी चीजे ठीक होने के लिए नहीं होती, इससे साहस से न जोड़े। कुछ लोगों को इतना प्रताड़ित किया जाता है कि वो अपनी इच्छा कभी जाहिर ही नहीं कर पाते। ये हादसे उनसे सब कुछ छीन लेते हैं और उन्हें इसे बर्दाश्त करने के लिए और साहस मिलता है, जिसके सहारे वो आगे बढ़ते रहते हैं। जब तक ये किसी के साथ होता नहीं, तब तक वो समझ नहीं सकता। हमें करुणामय समाज चाहिए। #SURVIVOR ‘

बता दे, एएनआई के मुताबिक, सोमवार को शालिनी ने रैपर के खिलाफ दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट में घरेलू हिंसा का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उसे हिरदेश सिंह (उनका असली नाम), उनके माता-पिता और उनकी छोटी बहन के हाथों ‘शारीरिक शोषण, मौखिक, मानसिक शोषण और भावनात्मक शोषण की कई घटनाओं का शिकार होना पड़ा। उन्होंने कहा कि जोड़े के बीच मतभेद उनके हनीमून से शुरू हुए। शालिनी ने हनी सिंह पर शराब और व्यभिचार का भी आरोप लगाया है। उसने कहा कि रैपर ‘कई महिलाओं के साथ आकस्मिक यौन संबंध’ में शामिल रहे है।