ये रेखा दिलाएगी मान सम्मान, धन, प्रसिद्धि क्या आपके हाथों में है ये रेखा..

हर व्यक्ति के हाथों में कोई ना कोई ऐसी लकीर होती हैं जिसकी वजह से उसे मान सम्मान प्रतिष्ठा सब मिलता है। यह रेखा किसी ना किसी व्यक्ति के हाथों में होती हैं लेकिन वह इससे अनजान रहता है। हम बात कर रहे हैं बुध पर्वत पर खड़ी रेखा यानि सूर्य रेखा की। अगर किसी व्यक्ति के हाथों में बुध पर्वत पर खड़ी रेखा है तो ऐसे व्यक्ति को काफी मान सम्मान मिलता हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के हाथों में बुध पर्वत पर खड़ी रेखा होती है तो ऐसे व्यक्ति को बहुत भाग्यशाली माना जाता हैं और उनके काम मिनटों में पूरे हो जाते हैं।

जिन व्यक्तियों के हाथों में बुध पर्वत पर खड़ी रेखा होती हैं ऐसे व्यक्ति काफी प्रभावशाली और आकर्षण होते हैं ऐसे व्यक्ति व्यवहार और कामकाज में खूब मान सम्मान पाते हैं। इनमें लीडरशिप की क्वालिटी होती हैं।

आइए जानते हैं बुध पर्वत से जुड़ी कुछ खास बातें।

1. जिन व्यक्तियों के हाथों में बुध पर्वत पर सूर्य रेखा स्पष्ट रूप से दिखाई देती है ऐसे व्यक्ति हर तरीके की मान समान हासिल करते हैं।

2. हथेली पर सूर्य पर्वत पर कोई लकीर बुध पर्वत की तरफ जाएं तो ऐसे     व्यक्ति दिमाग से बहुत तेज होते हैं।

3. वहीं अगर किसी व्यक्ति के हाथों में लकीर बुध रेखा से निकलकर चंद्र पर्वत तक जाएं तो ऐसा व्यक्ति का भाग्य काफी प्रबल माना जाता हैं।

4.जिन व्यक्तियों के हाथ में बुध पर्वत उभरा हुआ होता है ऐसे व्यक्ति अपनी बातों से किसी को भी प्रभावित कर सकते हैं।

5.अगर किसी व्यक्ति के हाथ में सूर्य रेखा  साफ और स्पष्ट  ऐसे व्यक्ति को काफी धन यश मान सम्मान प्रसिद्धि मिलती हैं।

6.अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर बुध रेखा ज्यादा उभरी हुई होती है तो ऐसा व्यक्ति बहुत चलाक होता है हस्त शास्त्र में ऐसी रेखा शुभ नहीं मानी जाती।

7.अगर किसी व्यक्ति की बुध पर्वत रेखा पर गड्डे होते हैं तो ऐसा व्यक्ति अंधविश्वासी होता है

8.अगर किसी व्यक्ति के बुध पर्वत पर कटी या क्रॉस का निशान होता है तो ऐसा व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता समान होती हैं।

9.दबा हुआ बुध पर्वत अगर किसी व्यक्ति के हाथों में है तो ऐसे व्यक्ति के जीवन में पैसों की कमी होती हैं।

LIVE TV