ये है वो वक्त जब दही खाने से आपकी जान भी जा सकती है

नई दिल्ली। दही को सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। दही में कुछ ऐसे रासायनिक तत्व मौजूद होते हैं जोकि दूध के अपेक्षा ज्यादा फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आपको पता है कि कई गुणों से भरपूर दही को गलत समय पर खाने से आपके शरीर में जहर भी बन सकता है।

दही खाने से

दरअसल रात के वक्त हमारे शरीर में कफ की प्राकॉतिक प्रबलता बढ़ जाती है। इसी के साथ रात को दही खाने से पेट की बीमारी होने का खतरा भी बढ़ जाता है। वहीं एक्सपर्टस का कहना है कि रात में दही खाने से फूड पॉइजनिंग भी हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे की रात में दही खाने से आपके शरीर में क्या-क्या बीमारियां हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें-इन टिप्स को अपनाने के बाद आपको एग्जाम में पास होने से कोई नहीं रोक सकता

पाचन क्रिया

रात में दही खाने से आपकी पाचन क्रिया गड़बड़ हो जाती है। दही को पचाने के लिए एनर्जी की जरूरत होती है। लेकिन अक्सर लोग रात में दही खाने के बाद सो जाते हैं जिससे दिक्कतें पैदा होने लगती हैं। अगर आप को सूजन की समस्या हो तो आपको दही खाने से बचना चाहिए क्योंकि इससे सूजन की समस्या और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

इंफैक्शन का खतरा

अगर आप भी रात में दही खाना पसंद करते हैं तो आज से बंद कर दीजिए। रात में दही खाने से शरीर में इंफैक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही अगर आप गठिया या जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो रात के समय में दही खाने से बचें। इससे दर्द कम होने की बजाए और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

दही को रात के साथ-साथ बसंत के मौसम में भी नहीं खाना चाहिए क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है और पचाने में भारी होती है।

यह भी पढ़ें-ये दाल आपको कर रही है अंदर से खोखला, कुछ ही सालों में बना देगी अपंग

कब खाएं दही

दही खाने का सबसे सही समय सुबह का होता है। सुबह के वक्त दही में शक्कर मिलाकर खाने से खून की कमी दूर हो जाती है। साथ ही आपकी हेल्थ भी दिन पर दिन अच्छी होती जाती है। आप पाचन को दुरुस्त करने के लिए दही के साथ-साथ दही का छाछ और लस्सी भी पी सकते हैं। इसको पीने से आपको पेट की समस्या से राहत मिलेगी।

LIVE TV