होली में मत खाना रंग-बिरंगी कचरी, झेलने पड़ेंगे खतरनाक साइड इफेक्ट

नई दिल्ली। कपड़ों के साथ-साथ आजकल मिठाईयां भी ब्रांडेड होती जा रही हैं। तभी तो लोग त्यौहारों पर मिठाईयां घर पर बनाने के बजाए बाजारों से खरीदना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि बाजार की रंग बिरंगे चिप्स, पापड़, कचरी आपकी सेहत को कितना नुकसान पहुंचा रहे हैं।

रंग-बिरंगी कचरी

जी हां, इन चीजों में खाने वाला रंग नहीं बल्कि केमिकल वाला रंग मिलाया जाता है जिससे आपके स्वास्थ्य को बेहद नुकसान पहुंच रहा है। बजारों में बिकने वाली सामग्री में मिलावट तो होती ही है साथ ही रासायनिक पदार्थो के प्रयोग से ये नुकसानदायक भी साबित होता है।

यह भी पढ़ें-बुढ़ापे में भी जवानों की तरह काम करेंगी आपकी हड्डियां, बस खाना होगा ये

इनको बनाने में मैदा, स्टार्च, खराब चावल का आटा, सहित बाजार में आने वाले अन्य मिलावटी सामान का प्रयोग किया जाता है। इसी के साथ खाने वाले चीजों को रंगीन करने के लिए रासायनिक रंग का भी प्रयोग किया जाता है। ये रासायनिक रंग पेट में जाने के बाद तरह-तरह की बीमारियों को उत्पन्न करते हैं जिससे हम गंभीर रूप से बीमार पड़ जाते हैं। आइए जानते हैं इन रासायनिक रंगों से होने वाली परेशानियों के बारे में-

यह भी पढ़ें-ऐसे करें असली खोया की पहचान, वरना होली पर किडनी और कैंसर की बीमारी ले डूबेगी

– गैस और एसिड बनने से त्योहार पर दिक्कत हो सकती है

– पेट संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं।

– कचरी, पापड़ में बनाए जाने वाली सामग्री से पथरी बनने की संभावना रहती है

– रंग के शरीर में जाकर ब्लड में घुलने से त्वचा संबंधी रोग की संभावना रहती है

LIVE TV