बारिश के मौसम में कई तरह के संक्रमण रोगों का खतरा बढ़नेन लगता है। मानसून के मैसम में कई अनचाही परेशानियां भी हमे अपना शिकार बनाने लगती है। ऐसा ही एक खतरनाक खतरा है फंगल इंफेक्शन का। जो बारिश के दिन आपको हर दूसरे व्यक्ति में देखने को मिलेगा। यह इंफेक्शन नमी पाकर होने का कारण फैलता है। आइये जानते है फंगल इंफेक्शन पर कौन सी हर्ब सबसे ज्याद असर करती है।
फायदे
लहसुन
लहसुन को हमेशा से ही एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-पैरासाइट के गुणों से भरपूर माना जाता है। लहसुन में बैक्टीरियल और फंगस से लड़ने की विशेष क्षमता होती है। लहसुन का सेवन इंफेक्शन को खत्म करने के लिए लाभकारी होता है।
हल्दी
हल्दी में एंटी-फंगल गुण होते हैं इसका उपयोग भी प्राचीन काल से फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए किया जाता रहा है। फंगस के संक्रमण और एथलीट फुट की समस्या से बचने के लिए हल्दी का उपयोग फायदेमंद होता है।
यह भी पढ़ें: भोजपुरी सिनेमा के सबसे महंगे वीडियो सॉंग में किशन और आयुषी लाजवाब केमेस्ट्री
टी-ट्री
टी-ट्री में एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। टी-ट्री में त्वचा से संबंधित कई बीमारियों से लड़ने ती क्षमता होती है। जैसे कि दाद, मुंहासों, एथलीट फुट, खुजली आदि में लाभकारी होता है। इसलिए इस हर्ब का सेवन रोद करना चाहिए।
लौंग
लौंग का सेवन हमेशा से ही हमारे लिए काफी लाभकारी रहा है। लौंग में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल के गुण पाए जाते हैं। इसलिए लोंग का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। लौंग का सेवन फंगल इंफक्शन से भी हमारे शरीर को बचा कर रखता है। लौंग के साथ-साथ लौंग का तेल भी कई संक्रमण रोगों में फायदा पहुंचाता है।
यह भी पढ़ें: पेट में नन्हीं सी जान के साथ बढ़ रहा है दिल के दौरे का खतरा
नीम
नीम के पत्ते में कई आयुर्वेदिक गुण होते हैं। जो हमारे शरीर के इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में मदद करता है। इस सब के साथ ही बैक्टीरिया और फंगल को भी खत्म करने में मदद करता है। नीम काफी शक्तिशाली गुणों से भरपूर होता है। यहां तक कि नाम की पत्तियों को पीस कर नहाने के पानी में मिलाकर नहाने से भी फंगव इंफेक्शन से छुटकारा मिल जाता है।