खरबों के कर्ज में डूबा एशिया का तीसरा सबसे अमीर इंसान, नाम जानकार हो जाएंगे और भी हैरान

नई दिल्ली रिलायंस जियो लाकर धमाल मचाने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी एशिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति है। इनकी संपत्ति के बारे में जिक्र करें तो करीब 38 बिलियन डॉलर के ये मालिक हैं। यानी 24.70 खरब रूपये। ये तो रही वो बात जिसके बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। पर इनके जीवन का एक और भी पहलू है, जिससे शायद आप भी रूबरू न होंगे। बात कर रहे हैं कर्ज की। इस मामले में यदि बीते 15 साल पर गौर किया जाए तो मुकेश अंबानी पर सबसे ज्यादा कर्ज है।

डिजिटल अर्थव्यवस्था के लिए 5.3 करोड़ डॉलर खर्च करेगा रूस

रिलायंस जियो

इकॉनोमिक टाइम्स के मुताबिक खरबों की प्रॉपर्टी वाले मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस के ऊपर करीब 12 बिलियन डॉलर यानी 7 खरब के करीब कर्ज है। 7 खरब का कर्ज होने के बाद भी मुकेश अंबानी दुनिया के 19वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

टाटा मोटर्स की बिक्री 35 फीसदी बढ़ी

2 अप्रैल के ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक अंबानी का इस साल व्यापार पिछले साल के मुकाबले 2.30 बिलियन डॉलर यानी डेढ़ खरब के करीब कम हुआ है। वहीं पिछले साल उन्हें 9.3 बिलियन डॉलर यानी 6 खरब के करीब फायदा हुआ था।

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक दुनिया के 500 सबसे अमीर व्यक्तियों में 23 भारतीयों का नाम शामिल है।

इस लिस्ट में जहां अंबानी 19वें नंबर पर हैं तो वहीं लक्ष्मी मित्तर 54वें स्थान पर हैं। इनकी कुल संपत्ति 18.5 बिलियन डॉलर यानी 12.02 खरब है।

इस लिस्ट में पहले स्थान पर अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस हैं। उनकी कुल प्रॉपर्टी 121 बिलियन डॉलर यानी 78.69 खरब है।

बिल गेट्स दूसरे नंबर पर हैं, उनकी कुल प्रॉपर्टी 58.79 खरब है। तीसरे स्थान पर अमेरिका वारेन बफेट हैं, उनकी कुल प्रॉपर्टी 85.5 बिलियन डॉलर है।

वहीं इस इंडेक्स में भारतीय उद्यमी पल्लोनजी मिस्त्री 65वें नंबर पर हैं। वहीं भारत के अजीम प्रेमजी 71वें स्थान पर और शिव नदर 86वें स्थान पर हैं।

देखें वीडियो :-

LIVE TV