आग लगाने वाली गर्मी में कलेजे को ठंडक देगा ये हरा पत्ता

इस चिलचिलाती धूप में हर कोई कुछ ठंडा पीना चाहता है। ऐसा लिक्विड जो गले को तरो ताजा करे और साथ ही गर्मियों में लू से भी राहत दिलाए। पुदीने का रस टेस्टी होने के साथ-साथ अनेक फायदों से भरपूर होता है जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। गर्मी में पुदीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। आइए जानते हैं खट्टे-मीठे पुदीने के फायदे के बारे में।

पुदीने का रस

पुदीने का रस है सेहत का खजाना

कोलेस्ट्रॉल

पुदीने में भरपूर फाइबर होता है जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है और इसमें मौजूद मैग्निशियम आपकी हड्डियों को मजबूत बनाता है। पुदीने का रस 2 चम्मच लेने से जी मिचलाने और उल्टी जैसी समस्या में भी आराम मिलता है।

फेस पैक

पुदीने की 6 पत्तियां लेकर उसे एक अंडे की सफेदी में झाग आने तक मिलाएं। उसके बाद इसमें आधा चम्मच पिसा हुआ खीरा मिलाएं। अब इस लेप को 15 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें और फिर ताजे पानी से चेहरा धो लें। दाग-धब्बे हट जाएंगे।

खांसी-जुकाम

पुदीना श्वास नली में ठंडक पहुंचाता है। सर्दी-खांसी से बचने के लिए गुनगुने पानी में पुदीने के रस की कुछ बूंदें डालें और उसकी भाप को लेकर नाक से छोड़ें। सर्दी में राहत मिलेगी।

लू से राहत

गर्मियों के दिनों में लू लगना एक आम समस्या है। पुदीने का पना लू से बचने के लिए बड़ा ही कारगर उपाय है। पुदीने का पना बनाने के लिए इसकी पतियों में थोड़ा पानी डालकर पीस लें। बाद में एक महीन कपड़े से छानकर उसका रस निकाल लें और उसमे थोड़ा भुना हुआ जीरा व नमक मिलाकर पिएं।

पाचन तंत्र

पुदीने में मौजूद ऐंटीऑक्सिडेंट व पोषक तत्व अपच और जलन की समस्या में आराम पहुंचाते हैं। यह लार ग्रंथियों को उत्तेजित करता है, जो कि भोजन पचाने में सहायक है। इससे पेट ठीक रहता है।

LIVE TV