अध्यक्ष बनते ही राहुल को मिले ये बड़े अधिकार, जानें…

अध्यक्षनई दिल्ली। पिछले 19 सालों से कांग्रेस की बागडोर संभाल रही सोनिया गांधी के बाद उनके सुपुत्र राहुल गांधी आधिकारिक रूप से पार्टी के मुखिया बन गये हैं। साथ ही कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल गांधी को बतौर पार्टी अध्यक्ष आज से कई नए अधिकार मिल गए हैं। इनमें से अधिकतर अधिकार अमित शाह को भी बतौर भाजपा अध्यक्ष अपनी पार्टी के लिए मिले हुए हैं।

बता दें कांग्रेस में अभी तक जो भी निर्णय होते थे, उन्हें ऑफिशियली हरी झंडी सोनिया गांधी से मिलती थी, लेकिन अब यह काम राहुल करेंगे।

यह भी पढ़ें:- देश में माहौल बनाएंगे राहुल, उम्मीदों के सहारे पार होगी कांग्रेस की नैया

कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर राहुल को कई अधिकार मिल गए हैं। ऐसे बड़े अधिकार जो आज से राहुल गांधी को आधिकारिक तौर पर मिल चुके हैं।

1- राहुल गांधी आज से कांग्रेस पार्लियामेंट्री बोर्ड की अध्यक्षता करेंगे। यही बोर्ड तय करता है कि टिकट किसको देना है। वहीँ भाजपा में यह काम अमित शाह करते हैं।

2- राहुल कांग्रेस वर्किंग कमेटी के नए चेयरमैन होंगे, यही पार्टी पार्टी से जुड़े सभी बड़े फैसलें लेती है।

3- जितने भी PCC (प्रदेश कांग्रेस कमेटी) हैं, उनकी रिपोर्टिंग अब राहुल गांधी को होगी। भाजपा में यह रोल अमित शाह का है।

4- विदेश से जोभी कोई पार्टी से मिलना चाहेगा। उसका इनविटेशन राहुल गांधी को दिया जायेगा।

5- अब पार्टी के लिए सभी स्टार प्रचारक चुनने का काम स्वयं राहुल गांधी ही करेंगे। साथ ही ऑफिस बियरर की नियुक्ति भी नवनिर्वाचित अध्यक्ष करेंगे। वहीँ बीजेपी में ये काम पार्टी अध्यक्ष अमित शाह करते हैं।

6- विपक्ष को लेकर जो भी बड़ी बातें होंगी, वह अब राहुल गांधी ही करेंगे। साथ ही आल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) की अध्यक्षता भी राहुल ही करेंगे।

यह भी देखें:-

LIVE TV