घर में रखें ये 4 चीजें, पॉजिटिव एनर्जी के साथ होगी धन का बारिश

कई बार लोग कहते हैं कि उनके घर में सालों से बरकत नहीं हो रही है। मां लक्ष्मी कई दिनों से परेशान कर रही हैं। ऐसा आपके ही कर्मों का फल है जो आपको वापस मिलता है। लोग अपनी इन परेशानियों के हल की तलाश में न जाने कहां-कहां जाते हैं। आइये आज आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिनकी मदद से आप अपने घर की बदहाली का रास्ता निकाल सकते हैं।

मां लक्ष्मी

बांसुरी

कहा जाता है कि घर में रखी बांसुरी घर से आर्थिक दोष को खत्म कर देती है। आर्थिक समस्याओं की मुक्ति के लिए घर में चांदी की बांसुरी रखनी चाहिए। घर में बांसुरी रखने से घर में धन का लाभ होता है साथ ही हर काम को करने में सफलता मिलती है। अगर आपकी शिक्षा, व्यवसाय और नौकरी में कोई परेशानी हो रही हो तो उन बाधाओं को दूर करने के लिए शयन कक्ष के दरवाजे पर दो बांसुरियां रखें। घर में बांसुरी का होना काफी शुभ माना जाता है।

शंख

वास्तु के अनुसार शंख में वास्तु दोष दूर करने की अद्भुत क्षमता है। जहां नियमित शंख का घोष होता वहां के आस-पास की हवा भी शुद्ध और सकारात्मक हो जाती है। शास्त्रों में कहा गया है जिन घरों में देवी लक्ष्मी के हाथों में शोभा पाने वाला दक्षिणवर्ती शंख होता है वहां लक्ष्मी स्वयं निवास करती हैं। ऐसे घर में धन संबंधी परेशानी कभी नहीं आती है। इस शंख को लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थान में रखना चाहिए और नियमित इसकी पूजा करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: राजपूतों का रिहायशी अंदाज बयां करता यह ‘नीला शहर’, आपको कर देगा मंत्रमुग्ध

गणेश जी की मूर्ति

गणेश जी को विघ्नहर्ता माना जाता हैं। माना जाता है कि घर में कोई संकट हो तो वह गणेश जी की आराधना करने से दूर हो जाते हैं। धन और सुख की समस्याओं को दूर करने के लिए घर में गणेश जी की नाचती हुई एक मूर्ति अवश्य रखें।

देवी लक्ष्मी

देवी लक्ष्मी की मूर्ति घर में जरूर होनी चाहिए। मां लक्ष्मी धन प्रदान करने वाली देवी हैं। उनकी कृपा से घर में आया संकट टल जाता है। लेकिन मां की मूर्ति हमेशा उत्तर दिशा में ही होनी चाहिए।

 

 

 

 

LIVE TV