प्रेग्नेंट महिला के कमरे में ये 4 चीजें जरूर होनी चाहिए

जब भी घर में कोई नया मेहमान आने वाला होता है तो घर में नई ऊर्जा का संचार होता है। घर में बच्चे की किल्कारी सुनने के लिए घर वाले न जाने क्या क्या कर देते हैं। प्रेग्नेंट महिलाओं की सेहत को लेकर हर छोटी-बड़ी चीज का ध्यान रखा जाता है। वास्तु शास्त्र में अपनी सेहत को स्वस्थ्य रखने के कई तरीके बताए गए हैं। वास्तु के हिसाब से कुछ नियमों का पालन करे तो महिला और बच्चा दोनों ही ठीक रहते हैं। आज हम आपको बता रहे हैं ऐसे वास्तु के टिप्स के बारे में।

प्रेग्नेंट महिला

मोर पंख

जिस घर में कोई बच्चा जन्म लेने वाला हो तो उसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाता है। बच्चों को भगवान कृष्ण से एक अलग ही स्नेह होता है। नवजात की खुशहाली के लिए घर में मोर पंख होना चाहिए। ऐसे में घर के मंदिर या गर्भवती महिला के कमरे में मोर पंख रखना मां और बच्चे दोनों के लिए अच्छा माना जाता है।

यह भी पढ़ें: भूल कर भी कभी घर में न करें ये काम, कामयाबी रहेगी कोसो दूर

हल्दी चावल

जब मां नवजात को जन्म देने वाली हो तो उसके अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा होनी चाहिए। इसके लिए वास्तु के अनुसार गर्भवती महिला के कमरे में हल्दी से रंगे हुए चावल होने चाहिए। वास्तु के अनुसार ये बहुत ही अच्छे माने जाते हैं। कहा जाता है कि इससे मां और बेटे को नकारात्मक ऊर्जा प्रभावित नहीं करती है।

बच्चें की तस्वीर

हसंते हुए बच्चे की तस्वीर हंसते-मुस्कुराते बच्चों की तस्वीर लगाने से मां के विचार प्रभावित होते हैं और बच्चा भी अच्छे स्वभाव का होता है।

तांबा

गर्भवती महिला के कमरे में कमरे में तांबे का एक बर्तन जरूर होना चाहिए। कहा जाता है तांबा हर वक्त साथ होने से मां और होने वाले शिशु पर नकारात्मक ऊर्जा का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।

 

 

LIVE TV