भूल कर भी कभी घर में न करें ये काम, कामयाबी रहेगी कोसो दूर

कुछ लोग सदैव हर्ष और उल्लास से रहने की कोशिश करते हैं। लेकिन घनी कोशिशों के बाद भी वो सुख से जीवन यापन नहीं कर पाते हैं। जिसका कारण सिर्फ और सिर्फ घर का वास्तु न सही होना होता है। लोग अपने घर में ऐसी तमाम गलतियां करते हैं जिसके चलते उनको अनेकों परेशानियों का समाना करना पड़ता है। आज हम आपको कुछ ऐसे कामों से रुबरू कराएंगे जो आपको कभी नहीं करने चाहिए।

कामयाबी

वास्तु के हिसाब से घर में पौधे और फूल लगाने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। घर से बुरे विचारों का अंत होता है। क्रीपर्स यानी वाले पौधों को घर में लगा सकते हैं। इन पौधों को आप घर की बालकनी में भी लगा सकते हैं।

घर में कभी भी काटेदार य चुभने वाले पौधे नहीं लगाने चाहिए। घर के आस-पास य घर में कभी भी कैक्टस के पौधे को नहीं लगाना चाहिए। इसके बजाय आप घर में गुलाब के पौधे को लगा सकते हैं। कैक्टस को प्रगति में बाधक माना जाता है।

यह भी पढ़ें: बस करें ये आसान से काम जिंदगी में रहेंगे हमेशा खुश

जिन पौधों के तनों को तोड़ने पर सफेद पदार्थ निकलता है, उन पौधों को कभी भी घर पर नहीं लगाना चाहिए। सफेद पदार्थ घर में बीमारी का संकेत है। इस तरह के पौधे घर में होने से घर का कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार बना रहता है।

घर में इस्तेमाल होने वाली रोज की वस्तुओं को इधर उधर न रखें। रोज की वस्तुएं जैसे चाकू,कैची, झाडू को ऐसे स्थान पर रखें जहां ये किसी को दिखाई न दें।

किचन को हमेशा साफ-सुथरा रखें। बर्तनों को गंदा न रहने दें।

घर में कभी भी बंद घड़ी न रखें। हमेशा चलती हुई घड़ी ही दीवार पर लगाएं।

बेडरूम में पौधों के गमले नहीं रखने चाहिए, लेकिन बीमार व्यक्ति के कमरे में ताजे फूल रखने से लाभ होता है। परन्तु, उन फूलों को रात को कमरे से हटा देना चाहिए।

घर के सभी खिड़की दरवाजों को कम से कम से 30 मिनट के लिए रोज जरूर खोलें। ऐसा करने से घर में निगेटिव एनर्जी दूर होती है। और घर में सकारात्मक ऊजा बढ़ती है।

 

LIVE TV