देश की इन 10 जगहों पर -40 डिग्री तक पारा, पानी पर चल रहे लोग

न्यूनतम तापमाननई दिल्ली। ठंड का कहर दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। देश में लगातार बढ़ती ठंड से अबतक कई लोग काल की गाल में समा चुके हैं। जहां उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर चल रहा है तो वहीं कारगिल में तापमान -29 डिग्री तक पहुंच चुका है। हर जगह लोगों का ठंड से बुरा हाल हो रहा है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार कई क्षेत्रों में बारिश होने की आशंका भी जताई जा रही है।

एक तरफ जहां लोग पारे के न्यूनतम स्तर पर पहुंचने से बेहाल हो चुके हैं तो वहीं देश में कई ऐसे इलाके हैं जहां पारा माईनस में पहुंचने से लोगों की जिंदगी थम सी गई है। आज हम आपको बताएंगे उन क्षेत्रों के बारे में जहां पारा अपने सबसे न्यूनतम स्तर पर है और लोग हाड़ कंपा देने वाली ठंड को झेल रहे हैं।

यह भी पढ़ें-यूपी में ठंड का कहर, पिछले 24 घंटों में गई 12 लोगों की जान

कारगिल में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और लगातार पिछले कई दिनों से वहां का न्यूनतम तापमान शून्य से 20.6 डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच चुका है।

-सिक्किम का तापमान माइनस 40 डिग्री तक पहुंचा।

-भारी बर्फ़बारी के कारण लद्दाख का न्यूनतम तापमान -20 से -30 डिग्री तक गिर गया है।

-गुलमार्ग में सोमवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 18.5 डिग्री तक पहुंचा।

यह भी पढ़ें-प्रद्युम्न मर्डर केस: कोर्ट ने खारिज की जुवेनाइल की जमानत याचिका

-द्रास को भारत में सबसे ठंडा स्थान माना जाता है। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 15 डिग्री तक पहुंच चुका है।

-अमरनाथ का न्यूनतम तापमान माइनस 13 डिग्री तक गिरा।

-पहलगाम में तापमान शून्य से 8.1 डिग्री नीचे गिरा।

-श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 6.1 डिग्री नीचे।

-उत्तर प्रदेश में रविवार को न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

-भदरवाह का तापमान शून्य से 0.8 डिग्री पर है।

LIVE TV