खाने से लेकर टॉयलेट जाने तक, हर समस्या का समाधान हैं इस चमत्कारी फल के बीज

प्रकृति में पाए जाने वाले सभी फल और सब्जियां हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अनार एक ऐसा फल है जिसके बीज और छिलके में भी कई गुण होते हैं। अनार को आप जूस, चाट और सलाद के रूप में भी खा सकते हैँ। चलिए जानते हैं अनार खाने के फायदे।

अनार

त्वचा पर चमक

अनार विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट का भरपूर स्त्रोत है। अनार में पाया जाने वाला विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र में त्वचा को पोषित करता है। अनार त्वचा को बेदाग, सुंदर और झुर्रियों से रहित बनाने में उपयोगी होता है। इसमे और भी अन्य पोषक तत्व होते हैं जो बढ़ती उम्र को कम करने में उपयोगी होते हैं।

क्लीनर

अनार के छिलके को पीसकर उससे चेहरे पर मसाज करने से डेड स्किन साफ हो जाती है। साथ ही ब्लैकहेड्स की समस्या भी दूर हो जाती है। आप चाहें तो इसे ब्राउन शुगर और हनी के साथ मिलाकर भी लगा सकते हैं।

दांत

अनार में एंटी-प्लाक गुण पाए जाते हैं जिससे दांतो की समस्या जैसे पायरिया, मसूड़े की सूजन और कृतिम दांतो की समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

दिल

अनार दिल के स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। रोज एक अनार खाने से शरीर में बल्ड बनता है। अनार ब्लड वेसेल्स को पोषित कर रक्त-प्रवाह में सुधार लाता है।

जोड़ो में दर्द

अनार में भरपूर मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है। जिससे जोड़ो के दर्द और सूजन में फायदा मिलता है।

स्मरण शक्ति

अनार में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो इंसान की स्मरण शक्ति को बढ़ाता है।

कैंसर

अनार केवल छोटी मोटी बीमारियों से ही लड़ने में मददरगार साबित नहीं होता बल्कि ये कैंसर के सेल को भी मारता है। अनार का सेवन प्रोस्टेट, फेफड़े, स्तन और स्किन कैंसर में भी फलदायक होता है।

पेट की समस्या

एक चम्मच अनार के छिलके के चूर्ण को पानी में मिला कर दिन में 2-3बार इसका सेवन करने पर बार-बार टॉयलेट आने की समस्या से निजात मिल जाती है।

LIVE TV