सुरक्षा परिषद सुधार के लिए सही लोग चुने जाएंगे : संयुक्त राष्ट्र महासभा

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा की अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा ने कहा है कि वह सुरक्षा परिषद सुधार वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए ‘सही लोगों’ का चुनाव करेंगी। उन्होंने कहा कि हालांकि इसकी प्रगति अंतत: सदस्य देशों पर ही निर्भर करेगी। उन्होंने सोमवार को एक समाचार सम्मेलन में सुरक्षा परिषद सुधार को लेकर एक सवाल के जवाब में कहा, “मैं प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए सही लोगों को चुनूंगी और यह सदस्य देशों की तैयारी व प्रतिबद्धता पर निर्भर करेगा।”

अध्यक्ष मारिया फर्नांडा एस्पिनोसा

उन्होंने कहा, “यह प्रक्रिया काफी हद तक सदस्य देशों के प्रयासों पर निर्भर करती है।”

मिरोस्लाव लाजकाक, जिनका संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष के रूप में पिछले महीने कार्यकाल खत्म हो गया था, ने जॉर्जिया के काहा इम्नादजे और संयुक्त अरब अमीरात के लाना जाकी नुसेबेह को सुरक्षा परिषद की संरचना में सुधार के लिए गठित अंतरसरकारी वार्ता (आईजीएन) प्रक्रिया के सह-अध्यक्ष के रूप में चुना था।

यह भी पढ़ेंः शिंजो आबे ने कैबिनेट फेरबदल में रक्षा और स्वास्थ्य मंत्री को बदला

आईजीएन ने इस दिशा में कोई खास प्रगति नहीं की है और यहां तक कि जिस आधार पर वार्ता होनी चाहिए, उसके मसौदे पर भी सहमति नहीं बन पाई है।

सुधारों का मुख्य विरोध इटली के नेतृत्व वाले कई देशों के एक समूह, युनाइटेड फॉर प्रोग्रेस की तरफ किया गया है, जिसमें पाकिस्तान भी शामिल है।

LIVE TV