शिंजो आबे ने कैबिनेट फेरबदल में रक्षा और स्वास्थ्य मंत्री को बदला

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने मंगलवार को कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए रक्षा मंत्री और स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्री को बदल दिया है। आबे ने यह कदम 2019 में संसद के उच्च सदन के आगामी चुनाव और उसके बाद 2021 में निचले सदन के चुनाव को देखते हुए उठाया है।

प्रधानमंत्री शिंजो आबे

सितम्बर में सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता के रूप में निर्वाचित होने के बाद आबे द्वारा किया गया यह पहला बड़ा फेरबदल है।

समाचार एजेंसी एफे ने मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा के हवाले से कहा कि आबे ने अपनी 19 मंत्रियों वाली कैबिनेट में से छह को बरकरार रखा है, 13 नए मंत्रियों को नामित किया है जिनमें से 12 पूर्व मंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ेंः नाफ्टा के स्थान पर नए व्यापार समझौते पर नवंबर तक हस्ताक्षर : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

कैबिनेट में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव नए रक्षा मंत्री टाकेशी इवाया के रूप में सामने आया है, जिन्होंने इत्सुनोरी ओनोडेरा की जगह ली है। यह बदलाव उस वक्त हुआ है, जब सरकार अपने शांतिवादी संविधान को बदलने के लिए एक विवादास्पद सुधार के लिए तैयार है।

आबे ने ताकुमी नेमोटो को नए स्वास्थ्य, श्रम एवं कल्याण मंत्री के रूप में नामित किया, जो कात्सुनोबु काटो की जगह लेंगे। दिग्गज राजनेता योशीताका सकुरादा को ऑलंपिक एवं पैरालंपिक खेलों के मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है।

यह आबे का पिछले छह साल और तीन कार्यकाल में पांचवा कैबिनेट फेरबदल है।

LIVE TV