रिटायर जज ने लाइसेंसी बंदूक से की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच

रिपोर्ट- जावेद चौधरी

गाजियाबाद। आज सुबह ही गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में रहने वाले रिटायर जज ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जज ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से ही खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि कुछ महीने पहले ही उनकी पत्नी की बीमारी के चलते मौत हो गयी थी। तभी से रिटायर जज देवदत्त शर्मा डिप्रेशन में थे और आखिरकार आज  उन्होंने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह जब उनकी बेटे की पत्नी उनके कमरे में चाय देने के लिए पहुंची तो पूरी घटना का पता चला।

आत्महत्या

गाजियाबाद के नेहरू नगर में रिटायर्ड जज देवदत्त शर्मा ने दिन निकलते ही खुद को अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया यह जा रहा है कि देवदत्त शर्मा की पत्नी की 2 वर्ष पूर्व मौत हो गई थी। जिस कारण रिटायर्ड जज डिप्रेशन में रहने लगे थे  इसी कारण सुबह उन्होंने अपनी बंदूक से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़े: बाबा बर्फानी के भक्त हुये चिंतामुक्त, NSG कमांडो करेंगें रक्षा

सुबह जब उनकी बेटे की पत्नी कमरे में चाय देने गई और गोली की आवाज़ सुनी जिसके बाद कमरे में जज का शव मिला। हालांकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LIVE TV