मटर के दानों में छिपा है वो गुण, जो चुटकियों में करेगा इन रोगों का सफाया   

मटर के दानोंनई दिल्ली। सब्जी के रूप में इस्तेमाल किए जाने वाली मटर बेहद फायदेमंद होती है। मटर में आयरन, जिंक, मैगजीन और तांबा पाया जाता है जोकि हमारे शरीर को बीमारियों से बचाता है। साथ ही मटर में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है जोकि शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है ताकि शरीर बीमारियों से मुक्त रह सके। तो चलिए जानते हैं मटर के अन्य फायदों के बारे में-

मटर के फायदें-

बढ़ाए चेहरे की चमक

मटर का प्रयोग चेहरे को सुंदर बनाने के लिए भी किया जाता है। इसे एक तरह के स्क्रब के तौर पर यूस किया जाता है। इसका पेस्ट बनाने के लिए सबसे पहले थोड़े से पानी में मटरों को उबाल लें और फिर इसे अच्छे से पीस कर उसका लेप चेहरे पर रगड़ें और 15 से 20 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। यह पेस्ट आपके चेहरे की खोई हुई चमक को वापस लाने में मदद करेगा। साथ ही यह पेस्ट आपके चेहरे से झाईं और धाग धब्बों को मिटाता है।

वजन निंयत्रित करता है-

मटर में मौजूद गुण वजन को नियंत्रित करते हैं। मटर में लो कैलोरी और लो फैट होता है। हरी मटर में हाई फाइबर होता है जो वजन को बढ़ने से रोकता है। यदि वजन कम करना चाहते हैं तो अपने भोजन में हरी मटर का इस्तेमाल अधिक से अधिक करें।

यह भी पढ़ें-छोटी सी किशमिश करेगी इन बीमारियों का सफाया, जानिए कैसे

पेट के कैंसर में लाभकारी-

एक अध्धयन में पता चला है कि मटर में मौजूद काउमेस्ट्रोल जो कैंसर से लड़ने में मददगार होता है। साथ ही हरी मटर का प्रतिदिन सेवन करने से पेट के कैंसर का खतरा कम हो सकता है।

यह भी पढ़ें-अगर रहना है तंदुरुस्त तो रोजाना फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम

उर्जावान और जंवा बनाएं

मटर खाने से शरीर को चुस्त दुरूस्त रहता है। हरी मटर में मौजूद फाइटोन्यूटिंस और कैरोटिन शरीर को उर्जावान और हमेंशा जंवा बनाएं रखने में शक्ति देता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

मटर में मौजूद फालोक एसिड जो पेट में भू्रणं की समस्याओं को दूर करता है साथ ही गर्भवती महिला को पर्याप्त पोषण देता है। गर्भवती महिलाओं को अपने खाने में हरी मटर को जरूर शामिल करना चाहिए।

LIVE TV