अगर रहना है तंदुरुस्त तो रोजाना फॉलो करें आयुर्वेद के ये नियम

आयुर्वेद के नियमआयुर्वेद में कई सारे ऐसे नियम बताए गए हैं जिनको अपनाने से आप स्वस्थ जीवन जी सकते हैं। अगर हम रोजमर्रा की जिंदगी में इन आयुर्वेदिक उपायों का पालन करें तो कई बीमारियों के खतरे से पहले ही बच सकते हैं। आज आपको रोजमर्रा के जीवन  में आजमाए जाने वाले कुछ ऐसे ही आयुर्वेद के नियमों के बारे में बता रहे हैं-

स्वस्थ्य रहने के लिए आयुर्वेद के नियम:- 

  1. रोज़ एक या दो गिलास गुनगुना पानी पिएं। इससे डाइजेशन सुधरेगा और हार्ट डिज़ीज़ का ख़तरा कम होगा।
  2. रोज़ सुबह का नाश्ता 7 से 9 बजे के बीच कर लें। इससे ब्रेन एक्टिव रहेगा और एनर्जी लेवल बना रहेगा।
  3. दिनभर पूरे लंग्स फुलाकर सांस लें। इससे बॉडी में ऑक्सीज़न की मात्रा बढ़ेगी। साथ ही लंग्स हेल्दी बनेंगे।
  4. खाना खाने के लगभग 40 मिनट तक पानी न पिएं। ऐसे में खाने का डाइजेशन सही तरह से होगा।
  5. रोज सही समय पर खाना खाएं। खाने में एक बार में एक ही तरह की चीज़ लें। कई चीज़ें मिक्स करके नहीं खाएं।
  6. भोजन हमेशा खूब चबाकर करे। आयुर्वेद में तो यहाँ तक कहा गया है की भोजन के एक कौर को 36 बार चबाना चाहिए।
  7. रोज़ाना व्यायाम, योगासन या प्राणायाम अवश्य करें।
  8. रोज़ 30 मिनट धुप में बिताएं। इससे आपको विटामिन डी मिलेगा। साथ ही दर्द खत्म होगा, ब्लॉक हटेंगे।
  9. दिनभर रीढ़ का पॉश्चर सही रखें। इससे बैक पेन की प्रॉब्लम नहीं होगी।
  10. रोज़ाना 8 से 9 घंटे की नींद जरूर लें। बैडरूम में हवा के लिए सही वेंटिलेशन हो या एग्जॉस्ट फेन का यूज़ कर सकते हैं।

LIVE TV