‘जानवरों का मलबा’ बना नागरिकों के लिए बड़ी समस्या, लगाई मदद की गुहार

कुमार रहमान

बरेली। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘स्वच्छ भारत अभियान’ जोर-शोर से चल रहा है। वहीँ दूसरी ओर एक ऐसी भी नगर पालिका है जहां जानवरों का मलबा बड़ी समस्या बना हुआ है।

जानवरों का मलबा बना नागरिकों के लिए बड़ी समस्या

दरअसल, आंवला तहसील में जानवरों को काटने के बाद उनका मलबा बड़ी समस्या बना हुआ है। लोगों का रहना दूभर हो चला है। यही नहीं इन जानवरों की कटान भी अवैध रूप से हो रही है।

ख़बरों के मुताबिक, पहले इन जानवरों की कटान से निकला मलबा नाले में डाला जा रहा था। इस पर स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल काटा। विरोध के चलते नगर पालिका ने नाले की सफाई करा दी।

वहीँ नगरपालिका के चेयरमैन संजीव सक्सेना ने अवैध रूप से ठिकाने लगाए जा रहे वेस्ट (कबाड़) को पकड़ लिया। उन्होंने कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आशंका ये भी जताई जा रही है कि इस करतूत के पीछे नगर पालिका कर्मी का भी हाथ है।

अब देखने वाली बात है कि नगरपालिका इस समस्या कैसा रवैय्या अख्तियार करता है। क्या आम जनता को इस समस्या से जल्द से जल्द निजात मिल पायेगा या नही।

LIVE TV