शनिवार से शुरू हो रहा है सावन का महीना, भोले को पसंद है यह महीना

देवो के देव कहे जाने वाले भगवान शिव का प्रिय महीना सावन आज से शुरू हो चुका है। सावन महीने का आखिरी दिन 26 अगस्त को होगा। आज हम आपको इस महीने से जुड़ी कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं।

सावन

इस पूरे महीने मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रहती है। इस महीने में सोमवार को व्रत रखने का भी खास महत्व है। इस सोमवार से 16 महीने सोमवार व्रत रखने की शुरुआत की जाती है। इन व्रतों को विवाहित और कुवांरी लड़कियां रखती है। माना जाता है कि अगर लड़कियां इस महीने सोमवार के व्रत रखती हैं तो उनको उनके मन मुताबिक वर प्रात्ति होती है। विवाहित औरतें सौभाग्य वरदान की कामना से यह व्रत रखती हैं। इसके साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे इस कामना में भी यह व्रत रखा जाता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल: इन राशि के जातकों मिल सकती है खुशखबरी, बस व्यर्थ झंझट में न पड़ें

इस साल सावन के महीने में 4 सोमवार हैं। इन तिथियों में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करना धार्मिक दृष्टि से बहुत फलदायी माना गया है। इस महीने में सोमवार के व्रत का खास महत्व है। मान्यता है इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। सावन के चारों सोमवार में भगवान शंकर की पूजा-अर्चना करना धार्मिक दृष्टि से बहुत फलदायी माना गया है।

मान्यता है कि इन दिनों भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलते हैं। शास्त्रों के अनुसार सोमवार को व्रत रखकर पूजा-आराधना का काफी महत्व है।

 

LIVE TV