मेलाज्मा की काट है यह घर की चार चीजें

मेलाज्मा स्किन से संबंधित एक बीमारी है। जिससे शरीर पर भूरे रंग के धब्बे पड़ जाते हैं। जब यह भब्बे बड़े हो जाते हैं तो शरीर पर नीले और ग्रे रंग के निशान भी पड़ जाते हैं। त्वचा पर मेलाज्मात के निशान आमतौर पर गालों के ऊपरी हिस्सेच, ऊपरी होंठ, माथे और ठोढ़ी पर नजर आते हैं। महिलाओं में यह समस्या आम है। अधिकतर 20 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं में यह समस्या देखने को मिलती है। लेकिन इस समस्या का समाधान केवल डॉक्टर के पास ही नहीं है इस समस्या का हल आप अपने घर से भी निकाल सकते हैं।

नींबू का रस

हल्दी

हल्दी में स्किन को निखारने के साथ-साथ त्वचा संबंधित बीमारियों का हल भी होता है। अगर आप हल्दी का इस्तेमाल ठीक से करते हैं तो आपको अपने जीवन में कभी भी किसी स्किन बीमारियों को नहीं झेलना पड़ेगा। हल्दी स्किन के मेलेनिन को कम करती है। इसके साथ ही यह मेलाज्मा को कम करने में भी मदद करता है। इसका पेस्ट बनाने के लिए 10 चम्मच दूध के साथ हल्दी पाउडर के पांच चम्मच मिलाएं। अब इसे शरीर पर जहां धब्बे हो सिर्फ वहीं पर लगाएं। सूखने के बाद गर्म पानी से अच्छे तरह से धो लें।

यह भी पढ़ें: काशी के वह मंदिर जहां होती है हर भक्तों की मनोकामना पूरी

एप्पल साइडर विनेगर

इसमें एसिटिक एसिड होता है। इसे एक शक्तिशाली ब्लीचिंग एजेंट बनाता है, जो धब्बे को हटाने में मदद करता है और त्वचा को अधिक चमकदार बनाता है। आप एप्पल साइडर विनेगर और पानी की बराबर मात्रा में मिश्रण कर सकते हैं और प्रभावित जगहों पर इसका प्रयोग कर सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

प्याज का रस

प्याज के रस में सल्फोक्साइड और सेपैन्स होता है जो त्वचा पर काले रंग के धब्बों को कम करने में मदद करता है। प्याज के रस शरीर में कोशिकाओं को ठीक करने में मदद करता है। प्याज के रस को नियमित रुप से पीने पर शरीर में नई कोशिकाओं का तेजी से जन्म होता है। इतना ही नहीं प्याज के रस को साइडर विनेगर के साथ मिलाकर प्रभावित क्षेत्रों में लगाएं। इसके इस्तेमाल से शरीर के काले रंग के धब्बे दूर लोंगे।

यह भी पढ़ें: इस सुपरफूड का जरूरत से ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी, होना स्किन डिसऑर्डर

नींबू का रस

नींबू के रस में त्वजा को निखारने के लिए पोषक तत्व पाए जाते हैं। इतना ही नहीं यह त्वचा पर पड़े भूरे रंग के चकत्तों को भी कम करने का काम करता है। नींबू एक एसिड की तरह काम करता है। जो त्वचा की बाहरी परत को हटाने में मदद करता है। इन धब्बों पर नींबू का रस लगाएं और धीरे-धीरे से इसे दो से तीन मिनट तक रगड़े।

नींबू का रस

 

 

 

LIVE TV