सरकार ने जारी किए आंकड़े, जानिए दंगों में कौन सा राज्य रहा अव्वल

सरकारनई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को राज्यों में होने वाले साम्प्रदायिक हिंसा की घटनाओं की जानकारी सांसद में साझा की है। इन आकड़ो के अनुसार, तीन साल में ऐसी 2,098 घटनाएं हुई हैं जिसमें भाजपा शासित राज्य शीर्ष पर हैं।

बता दें कि साम्प्रदायिक दंगों के मामले में भाजपा शासित राज्यों की स्थिति दूसरों राज्यों की तुलना में ज्यादा खराब है। देशभर में 21,00 घटनाओं में सबसे ज्यदा घटनाएं उत्तर प्रदेश से हुई है।

यह भी पढ़ें-दूसरों के खाने पर थी ज़िन्दगी लेकिन जेब से निकले करोड़ों

इस लिस्ट में दूसरे नबंर पर महाराष्ट्र आता है। गृह मंत्रालय ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में उत्तर प्रदेश में साम्प्रदायिक हिंसा से जुड़ी 450 घटनाएं हुई हैं।

यह भी पढ़ें-राजधानी के इस इलाके में सेल्फी बैन, ग़लती की तो जाना पड़ेगा जेल

इस घटना में 77 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा महाराष्ट्र में 270 दंगे होने की बात कही गई है। इसमें 32 लोग मारे गए थे। इसके अलावा इन घटनाओं में व्यापक पैमाने पर संपत्ति का भी नुकसान हुआ था। मालूम हो कि हर साल देश के विभिन्नं हिस्सों में संप्रदायिक दंगों के कई मामले सामने आते हैं। जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार है।

LIVE TV