सावधान! कमर पर बंधी बेल्ट आपकी जान ले सकती है

लखनऊ। रोज कमर में बेल्ट बांधने की आदत जानलेवा हो सकती है। यह आदत गले के कैंसर की वजह बन सकती है। इसके अलावा इससे पेट की बीमारियां भी होने की आशंका होती है। लंबे समय तक टाइट बेल्ट बांधने से रीढ़ की हड्डी में अकड़न काफी बढ़ जाती है। सेंटर ऑफ ग्रेविटी में बदलाव आने के कारण घुटनों के जोड़ों पर भी जरूरत से ज्यादा दबाव पड़ने लगता है, जिससे जोड़ों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। ये सभी समस्याएं उन महिलाओं को भी हो सकती हैं जो कमर पर साड़ी कसकर बांधती हैं।

बेल्टपुरुषत्व को भी खतरा

एक कोरियाई शोध में कमर पर टाइट बेल्ट बांधने से एब्डॉमिनल मसल्स (उदर मांसपेशी) के काम करने का तरीका बदल जाता है। दिनभर पेट की नसें दबी रहती हैं। ऐसा लंबे समय तक करने से पेल्विक रीजन से निकलने वाली आर्टरी, वेन्स, मसल्स और आंतों पर प्रेशर पड़ता है। इसके कारण स्पर्म काउंट कम हो सकता है, जिससे पुरुषों की फर्टीलिटी घटने की आशंका बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें-रोजाना खाएं ये चीजें, याद रहेंगी वो बातें जो आप भूलना चाहते हैं

गले के कैंसर का खतरा

एक स्कॉटिश शोध के अनुसार जो व्यक्ति ज्यादा मोटे होते हैं और बेल्ट ज्यादा टाइट पहनते हैं उनके पेट और जो भोजन की नली होती है, उनके वाल्व के बीच में अधिक दबाव पड़ने लगता है। ऐसे लोग एसिड रिफ्लक्स जैसी परेशानी से जूझते रहते हैं। एसिड रिफ्लक्स के कारण पेट में बनने वाला एसिड ऊपर की ओर जाता है। वो आपके गले की कोशिकाओं को नष्ट करने का काम करता है, जिसकी वजह से ये कोशिकाएं नष्ट होकर कैंसर का रूप ले सकती है।

यह भी पढ़ें-हरे और लाल फल का कंफ्यूजन होगा दूर, सिर्फ इन्हीं में मिलता है भरपूर फायदा

शरीर को ये होते हैं नुकसान

-पाचन क्रिया प्रभावित होती है।

-कब्ज की समस्या हो सकती है।

-पैरों की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।

-स्पर्म काउंट कम हो सकता है।

-कमर और घुटनों में दर्द हो सकता है|

LIVE TV