इस दावत में धुंए का छल्ला बनाते हैं बच्चे, मम्मी-डैडी बताते हैं कश खींचने का तरीका

धूम्रपानलिस्बन। भारत के साथ-साथ दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां पर लोगों को धूम्रपान करने से मना किया जाता है। यहां तक कि धूम्रपान के खतरों से लोगों को अवगत कराने के लिए सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों द्वारा जागरूकता अभियान भी चलाए जाते हैं। पर आज हम आपको एक ऐसे देश की, एक ऐसी हैरान करने वाली बात बताने जा रहे हैं जिसे जानकर आपको यकीन नहीं होगा।

हम जिस देश के बारे में आपको बताने जा रहे हैं वहां की हैरान करने वाली बात ये है कि वहां छोटे-छोटे बच्चों को शौक से सिगरेट पिलाई जाती है। जी हां, ये बात बिल्कुल सही है और वो देश है पुर्तगाल।

यह भी पढ़ें : एक से नहीं बनी बात, दोबारा शादी करेंगे विराट कोहली!

दरअसल, पुर्तगाल के वाले डे सेल्ग्यूएरियो में इन दिनों ईसाईयों का एपिफनी उत्सव चल रहा है। इसमें लोग अपने बच्चों को सिगरेट पीने के लिए प्रेरित करते हैं।

हर साल “राजा की दावत” नाम के इस उत्सव की दुनिया भर में आलोचना होती है, लेकिन इस पर कोई अपनी प्रतिक्रिया देने के बजाए सदियों पुरानी परंपरा के सम्मान में स्थानीय लोग सिगरेट का पैकेट अपने बच्चों के लिए खरीदते हैं।

यह भी पढ़ें : 72 हूरों के लिए नहीं टाइगर की Ex गर्लफ्रेंड की खातिर बनाई मंदिर पर हमले की प्लानिंग!

बच्चों को सिगरेट पिलाने के पीछे एक बड़ी वजह ये है कि पुर्तगाल में 5 साल से अधिक उम्र वाले बच्चों को विशेष अवसर पर धुम्रपान करने की छूट है और यही वजह है कि बच्चों को सिगरेट पिलाने वाले माता-पिता को रोकने का भी कोई कानून नहीं है कि उन्हें ऐसा करने से रोका जा सके। हालांकि पुर्तगाल में तंबाकू के इस्तेमाल के लिए 18 साल की उम्र तय करने पर विचार किया जा रहा है।

धुम्रपान

 

LIVE TV