नोटबंदी की सालगिरह : सिर्फ कलम चलाने पर सरकार बनाएगी लखपति

नोटबंदीनई दिल्ली। आज यानी 8 नवंबर को नोटबंदी का एक साल पूरा हो चूका है। भाजपा सरकार इस दिन को काला धन विरोध दिवस के रूप में मना रही है। इसी के साथ मोदी सरकार ने आठ नवंबर यानी की आज एक खास प्रतियोगिता आयोजित किया है। इस कॉम्पिटीशन में जीतने वाले को दो लाख रुपए का इनाम मिलेगा। दूसरा इनाम एक लाख, तीसरा 50 हजार और इसके बाद सांत्वना पुरस्कार में 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।

इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए आपको mygov.in पर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। बता दें कि इस कॉम्पिटीशन को चार कैटेगिरी में बांटा गया है। हर कैटेगिरी के लिए अलग अलग नियम बनाए गए हैं।

1-निबंध-

इसमें आपको कम से कम 1200 शब्दों में नोटबंदी की यादें, उससे होने वाले फायदे के बारे में बताना होगा। सरकार के फाइट अगेंस्ट करप्शन एंड ब्लैक मनी के अभियान की एचीवमेंट और हाइलाइट्स भी बतानी होगी। साथ ही आपको सुझाव देने होंगे कि सरकार की इस लड़ाई को कैसे आगे बढ़ाया जाए।

2- आर्ट वर्क-

ब्लैुक मनी और करप्शान के खिलाफ सरकार की लड़ाई में हिस्से्दारी निभाने के लिए कोई क्रिएटिव आर्ट वर्क वर्क, कैरिकेचर, कार्टून या पोस्टेर बना सकते हैं।

3- वीडियो-

ब्लैक मनी और करप्शेन के खिलाफ सरकार की लड़ाई की अचीवमेंट या सुझाव का वीडियो बना सकते हैं। वीडियो चार मिनट से कम समय का होना चाहिए।

4-कविता-

कविता लिखने का शौक है तो आप एक एंथम तैयार कर सरकार के करप्शंन और ब्लैमक मनी को खत्मा करने के अभियान को नया रूप दे सकते हैं। कविता पसंद आने पर सरकार इसे इनाम के लिए चुन सकती है।

LIVE TV