होने वाली दुल्हन अपनी ही शादी में दिखेंगी बुरी, अगर कर ली यह गलतियां

लड़कियों की तो क्या बात करें वो तो ऐसे ही हमेशा तैयार रहती हैं। लेकिन जब भी उनकी शादी की बात आती है तो वह और भी ज्यादा खुश और एक्साइटेड होती है। ऐसे में कई बार वह वो कर बैठती है जिसकी वजह से शादी के दिन उनका निखार थोड़ा दब जाता है। आज हम आपको उनकी कुछ उन्हीं गलतियों के बारे में बताने जा रहे हैं।

शादीथ्रेडिंग

कई लड़कियों को थ्रेडिंग कराने से फेस पर कट लग जाता है। फिर इस कट को ठीक होने में थोड़ा समय लगता है। अगर आप शादी से पहले थ्रेड़िंग करवाते हैं तो आपको दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए शादी से ठीक एक दिन पहले थ्रेड़िग नहीं करानी चाहिए। कई बार यह आपको निखार खो देता है।

पील

त्वचा में निखार लाने के साथ मुंहासों की समस्या दूर करने में भी पील बहुत फायदेमंद होता है। मगर शादी से एक दिन पहले इसका इस्तेमाल फायदेमंद नहीं होता है। क्योंकि पीलिंग से त्वचा शुष्क और संवेदनशील भी हो जाती है।

यह भी पढ़े- वजन कम करने वाली इस चीज से बालों को भी मिलेगा पोषण, दमादम चमकेंगे बाल

फेशियल

स्किन को साफ और सुथरा रखने के लिए फेशियल कराना बहुत ही आवश्यक है। लेकिन इसे शादी से हमेशा 3-4 दिन पहले ही कराना चाहिए। इससे स्किन पर जलन, एलर्जी होने की संभावना बढ़ा जाती है।

वैक्सिंग

ऐसा कहा जाता है वैक्सिंग कराने से त्वचा मुलायम हो जाती है। लेकिन कई बार इसकी बुरा असर भी देखने को मिला लें। वैक्सिंग हमेशा शादी से एक हफ्ते पहले ही करा लेना चाहिए। कई महिलाओं को वैक्सिंग की वजह से रैशेज और पैच हो जाते हैं।

यह भी पढ़े- अब बहुत हो गया पार्लर जाना, घर पर ही बनाएं यह फेस मास्क

मॉइश्चराइजर

स्किन को धोना भी आवश्यक होता है। लेकिन इसके लिए आपको हमेशा अच्छे सामान का इस्तेमाल करना चाहिए। कई बार साधारण साबुन से स्किन का निखार कहीं खो जाता है। जिसे वापस लाना आवश्यक हो जाता है। इसलिए शादी से पहले मॉइश्चराइजर जरूर लगाएं।

 

LIVE TV