ओरल हेल्थ को न करें नजरअंदाज, इन दो चीजों को खाने से दांत रहेंगे साफ

(अराधना)

जब भी सेहत का ख्याल रखने की बात आती है तो लोग बढ़ता हुआ वजन, स्किन और हड्डियों की मजबूती पर ज्यादा ध्यान देते है। दांतों के स्वास्थ्य को अक्सर नजरअंदाज कर दिया जाता है। हम यें बात भूल जाते है कि ओरल हेल्थ के गड़बड़ी से ओवरऑल हेल्थ भी बिगड़ सकता है। मुंह की गंदगी से कई बिमारियां पैदा हो सकती है। इसलिए मुंह को साफ रखना बेहद जरूरी है।

दांतों को साफ रखने वाले भोजन

दांतों की सफाई के लिए हम ब्रश, दातुन और माउथवॉश का इस्तेमाल करते हैं जिससे कैविटी की समस्या पैदा न हो, लेकिन आज हम आपको दो ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिसे खाने से मुंह की गंदगी साफ हो जाती है।

डेरी प्रोडक्ट्स

दूध और इससे बने प्रोडक्ट्स में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होता है। कैल्शियम हड्डीयों को मजबूत बनाए रखने में फायदेमंद होती है। चूंकि हमारे दांत भी हड्डियां ही हैं, इसलिए दूध जरूर पीना चाहिए। इससे दांतों की बाहरी लेयर जिसे एनामेल कहते हैं, उसकी प्रोटेक्शन होती है।

चॉकलेट

अक्सर माता-पिता अपने बच्चें को चॉकलेट खाने से रोकते है। क्या आप जानते है कि चॉकलेट में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते है जिसे दांतों की परेशानियां दूर हो सकती हैं। हालांकि इस बात का ख्याल रखें कि एक दिन में चॉकलेट का एक या दो टुकड़ा ही खाएं।

इन चीजों से रहें दूर

दातों को स्वस्थ बनाए रखने के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। डेरी प्रोडक्ट्स और चॉकलेट खाने से भले ही दांतों को फायदा पहुंचता है, लेकिन कुछ बातों का ख्याल रखना बेहद जरूरी है। दांतों की सफाई के लिए सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश जरूर करें। आपको कुछ चीजों से दूरी बनानी होगी जिसमें चीनी, कॉफी, खट्टी चीजें और शराब शामिल हैं। अल्कोहल की लत होने से दांतों का पीलापन बढ़ जाता है। हर दिन माउथवॉश जरूर करें और खासकर जीभ को भी क्लीन करें।

LIVE TV