बेख़ौफ़ बदमाशों ने जवान पर दागी 14 गोलियां, हुई मौत

जवानहरियाणा। हरियाणा के झज्जर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सेना के एक जवान को गोली मार कर उसकी ह्त्या कर दी। बदमाशों ने दनादन 14 गोलियां दाग कर फौजी के सिने को छलनी कर दिया। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस वक़्त जवान अपने बच्चों के साथ खेल रहा था। मामले में जुटी पुलिस को अभी तक अपराधियों का कोई भी पाता नहीं चल पाया है।

राम जन्मभूमि परिसर में पकड़े गए 8 संदिग्ध, एटीएस कर रही पूछताछ

जोगेंदर सिंह नाम के इस जवान की पोस्टिंग हाल ही में उधमपुर में हुई थी। वो वहां ड्यूटी जॉइन करने से पहले दो हफ्ते की छुट्टी में घर आए थे। इसी दौरान यह वारदात उनके साथ हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिंह अपने घर के बाहर चार वर्षीय बेटे और डेढ़ साल की बेटी के साथ शुक्रवार शाम को खेल रहे थे। उसी वक्त कुछ लोग आए और उनपर दनादन गोलियां बरसाने लगे। जब तक कोई कुछ समझ पाता, अपराधी उनकी जान ले चुके थे। इस दौरान उनकी बेटी को भी बाईं जांघ में गोली लगी। बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सम्मान रौंदने वाले बयान पर बीजेपी नेता ने थरूर को दी थप्पड़ मारने की धमकी

वहीँ मामले में जांच कर रही पुलिस ने ये शक ज़ाहिर किया है कि जोगेंदर के भाई राजपाल सिंह की कुछ स्थानीय लोगों से दुश्मनी थी। इसी वजह से जोगेंदर भी इन लोगों के निशाने बने। इस मामले की जांच के लिए पुलिस की टीम बना दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा।

LIVE TV