पाकिस्तान का ‘काल’ और दुनिया में मिसाल बनी इंडियन आर्मी, पढ़िए सेना से जुड़े रोचक तथ्य

इंडियन आर्मीनई दिल्ली। अपने मां-बाप और घर–परिवार से दूर देश की सीमाओं पर तैनात देश के जाबाज सैनिकों की वजह से ही हम चैन की नींद सोत पाते हैं। तिलमिलाती धूप हो या हाड़ कंपा देने वाली ठंड, वो हमारे सुरक्षा के लिए हमेशा सीमाओं पर अपनी जान को हथेली पर लिए दुश्मनों का मुंह तोड़ जवाब देने के लिए तैयार रहते हैं। जब भी भारतीय सेना का नाम आता है तो हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। हर भारतीय में अपनी सेना के लिए ऐसा ही एक सम्मान है।

बता दें कि भारतीय सेना ने अपने जवानों की शहादत का बदला लेते हुए रविवार देर शाम लाइन ऑफ कंट्रोल के पार जाकर पाकिस्तानी सेना पर हमला किया।

भारतीय जवानों ने पाकिस्तान की सीमा में घुसकर उसके चार जवानों को मौत के घाट उतार दिया। शनिवार को पाकिस्तान की तरफ हुई फायरिंग में चार भारतीय जवानों की शहादत के बाद इस ऑपरेशन अंजाम दिया गया

भारतीय सशस्त्र बल सेना, भारतीय सेना, भारतीय वायुसेना, भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल भारत को दुश्मनों से सुरक्षित रखते हैं। आज हम आपको भारतीय सेना से जुड़ी कुछ बता बताएंगे-

भारतीय सेना दुनिया की सबसे बड़ी और प्रमुख सेनाओं में से एक है। संख्या की दृष्टि से भारतीय थलसेना के जवानों की संख्या दुनिया में चीन के बाद सबसे अधिक है। भारतीय शस्त्र सेनाओं की सर्वोच्च कमान भारत के राण्ट्रपति के पास है। भारतीय शस्त्र सेनाओं के कार्यों का निर्वाहन रक्षा मंत्रालय से किया जाता है, जो सशस्त्र बलों को देश की रक्षा के संदर्भ में उनके दायित्व के निर्वहन के लिए नीतिगत रूपरेखा और जानकारियां प्रदान करता है।

इस तरह से हुई सेना की स्थापना-

-सियाचीन ग्लेसियर दुनिया का सबसे ऊंचा युद्ध का मैदान है, इसकी उंचाई समुद्र तल से 5000 मीटर उपर है। यहां पर भारतीय सेना हमेशा तैनात रहती है।

-भारतीय सेना के पूर्व देश में करीब 53 कैंटोनमैंट और 9 आर्मी बेस हैं।

-भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी थल सेना है और यही वजह है कि दुनिया के देश भारतीय सेना का लोहा मानते हैं।

-1776 में ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय सेना की स्थापनी की थी।

-असम रायफल्स भारत की सबसे पुरानी पैरामिलट्री फोर्स है जिसकी स्थापना 1835 में की गयी थी।

-भारतीय मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विसेज भारत में सबसे बड़ी निर्माता कंपनियों की सूचि में शामिल है।

-दुनिया के सबसे ऊंचे बेली ब्रिज का निर्माण भारतीय सेना ने ही किया था जो लद्दाक में द्रास और सुरु नदी के बीच स्थित है।

-जंगलों में लड़ने के मामले में भारतीय सेना दुनिया की सबसे बेहतरीन सेना में से एक है और इस अद्भुत क्षमता को जानने के लिए अमेरिका, ब्रिटेन और रूस जैसे देश अक्सर यहां का दौरा करते रहते हैं। साथ-साथ युध्याभ्यास भी करते है।

दुनिया में सिर्फ तीन देशों के पास घुड़सवार सेना है, आपको जानकर खुशी होगी कि भारत के पास बहुत बड़ी घुड़सावर सेना है।

युनाइटेड नेशन के शांति अभियान के तहत, भारत दुनिया की शांति के लिए सबसे आगे बढ़कर प्रयास करता है।

साल 2013 में भारतीय सेना द्वारा चलाया गया ऑपरेशन राहत अब तक सबसे बड़ा लोगों को बचाने वाला मिशन था। 17 जून 2013 को 20,000 लोगों को बाढ़ से सुरक्षित निकाल लिया गया था जो कि अपने-आप में ही एक बहुत बड़ा रिकार्ड था।

भारत में हर साल 15 जनवरी को आर्मी डे मनाया जाता है। आर्मी हमेशा से ही देश का गौरव रही है। ये कई जंग लड़ते हैं और देश के लिए शहीद भी हो जाते हैं। ठंड या गर्मी बारिश हो या तूफान हर वक्त हमारे देश की सुरक्षा में लगे रहते हैं ताकि आम लोग अपने घरों में चीन की नींद सो सकें। भारतीय सेना कई मायनों में दुनिया की बड़ी-बड़ी सेनाओं को टक्कर देने का माद्दा रखती है।

भारतीय सेना के बारे में आपके सामने जो तथ्य पेश किए गए उससे हमें अपनी सेना पर गर्व होना चाहिए। हमारी सेना दुनिया में सबसे ताकतवर जो है।

LIVE TV