देश के इस प्रदेश का पारा हुआ सबसे ‘लाल’, ‘त्राहिमाम-त्राहिमाम’ चिल्ला रहे लोग

भोपाल मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी है। बीते 24 घंटों में पर्यटन नगरी खजुराहो देश में सबसे गर्म रही, जहां तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य में गर्मी चरम पर है, शुक्रवार सुबह से निकली तेज धूप झुलसाने वाली है। साथ ही गर्म हवाएं चल रही रही हैं।

भीषण गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी राजस्थान और झारखंड से उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश तक चक्रवात का असर है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : कनाडा: ओंटारियो स्थित भारतीय रेस्टोरेंट में हुआ धमाका, मौत से जूझ रहे दर्जनों लोग

मौसम विभाग ने राज्य के ग्वालियर, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, छतरपुर, रायसेन, दमोह, रीवा, सतना, शिवपुरी, टीकमगढ़ आदि इलाकों में लू चलने की संभावना जताई है।

राज्य के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 29.4 सेल्सियस, इंदौर का 27.8, ग्वालियर का 25.2 और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें : पीएनबी घोटाला: प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपपत्र में दर्ज किए नीरव मोदी समेत 23 के नाम

वहीं गुरुवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 42. 6 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 45.2 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

LIVE TV