गर्मियों में बदलें नहाने का तरीका, नहीं तो हो सकती हैं स्किन की गंभीर बीमारियां

गर्मियों के मौसम में ठण्डे पानी से नहाना किसको रास नहीं आएगा। आमतौर पर इस मौसम में हर कोई ठण्डे पानी से स्नान का तुत्फ़ उठाना चाहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि अगर आप गर्मियों ज्यादा नहाते हैं तो आपको स्किन संबंधित गंभीर बीमारी भी हो सकती है।

गर्मियों में बदलें नहाने का तरीका

वहीँ कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नहाने के बावजूद फ्रेश महसूस नहीं करते। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आपको अपने नहाने की आदतों में थोड़े बदलाव करने की जरूरत है।

तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि नहाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और क्यों…

1- ज्यादा देर तक नहाना आपकी स्किन के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। इसलिए नहाने में 10 मिनट से ज्यादा का समय ना लगाएं।

यह भी पढ़ें:- चीकू करेगा आपके शरीर को रोगमुक्त, जानें क्या हैं फायदे

2- अगर आपको लगता है कि आपकी स्किन काफी रूखी-सूखी है तो कभी भी नहाने के बाद स्किन को तौलिए से साफ ना करें।

3- स्किन को ज्यादा समय तक मुलायम बनाए रखने के लिए नहाने के तुरंत बाद ही मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें।

4- हेयर प्रोडक्ट्स को शरीर के बाकी हिस्सों पर ना आने दें। ब्यूटी एक्सपर्ट के मुताबिक, हेयर प्रोडक्ट्स में कुछ ऐसे केमिकल्स मौजूद होते हैं जो स्किन में जलन और इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:- बहुत पिया होगा छाछ, लेकिन इन फायदों को आज तक नहीं जान पाए होंगे आप

5- पुराना लूफा इस्तेमाल करने से बचें। क्योंकि ऐसा करने से इसमें मौजूद बैक्टीरिया आपकी बॉडी पर चिपक जाते हैं। जिस कारण आप फ्रेश होने के बजाए पहले से ज्यादा गंदे हो जाते हैं। इसलिए अपने नहाने के लूफा को हर तीन महीने के बाद बदलते रहें।

देखें वीडियो:-

LIVE TV