पूर्व DGP सुलखान सिंह की बहन के साथ चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद हुई वारदात

सुलखान सिंहलखनऊ। देश के सबसे बड़े प्रदेश, उत्तर प्रदेश को गुंडा मुक्त प्रदेश बनाने के दावे के साथ ही सत्ता में आई योगी सरकार भी गुंडों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वो दिन दहाड़े किसी भी घटना को अंजाम देने से कतई पीछे नहीं हट रहे हैं। राजधानी लखनऊ से एक ऐसा ही मामला मंगलवार को सामने आया जब बाइक सवार दो बदमाशों ने खरीदारी के लिए बाहर निकली महिला को घायल कर उसके गले की चेन ले उड़े। हैरानी वाली बात तो ये है कि वो महिला पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन है।

यह भी पढ़ें : #Republicday: पहली बार 10 देशों के नेता होंगे स्पेशल गेस्ट

बता दें कि, विकासनगर थाने के पास मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह की बहन के गले से चेन लूट ली। वह घर के पास स्थित किराने की दुकान पर ख्ररीदारी करने जा रही थीं। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे में कैद संदिग्धों की तलाश में दबिश दे रही है।

सुलखान सिंह की बहन और समाजसेविका शिखा सिंह विकासनगर नगर सेक्टर चार की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि विकासनगर थाने से करीब 300 मीटर दूर पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपंट्टा मार कर उनकी चेन लूट ली। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े लेकिन बदमाश भाग निकले। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

यह भी पढ़ें : चारा घोटाला: तीसरे मामले में भी दोषी ठहराए गए लालू यादव, सजा का ऐलान आज ही

वहीँ पूरी घटना के बार में जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष सचिन कुमार गुप्ता ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए हैं। जिसमे बाइक सवार संदिग्ध कैद हुए हैं। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने हुए है। जबकि पीछे बैठा उसका साथी बिना हेलमेट के है। बदमाशों की सुरागरसी के लिए क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है।

LIVE TV