हाथ की लकीरें ही नहीं हथेली की ये आकृति भी खोलेगी सफलता का दरवाजा

हाथ की लकीरेंयूं तों हमें मन्दिरों में या किसी धार्मिक स्थलों पर हाथ देख भविष्य बताने वाले पंडित आमतौर पर मिल जाते हैं। पर अच्छा जानकार व्यक्ति आपका भूत और भविष्य सब पता कर सकता है। आपने कई लोगों को यह कहते भी सुना होगा की हाथ की लकीरों में जिन्दगी के कई राज छिपे रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारे हाथ की लकीरों के अलावा भी कुछ ख़ास होता है जो हमारे आने वाले कल का निर्धारण करता है।

यदि आपको अपने हाथों में लकीरों के सिवा कुछ नहीं नजर आता तो थोड़ा गौर कीजिए आपको हाथ में त्रिभुज, वर्ग और वृत्त जैसी संरचनाएं भी मिलेंगी। इनमें हाथ में गोल घेरे का उसकी मौजूदगी के हिसाब से अलग-अलग प्रभाव होता है।

हाथ में गोल घेरे का महत्त्व :

  1. अगर ये गोल घेरा आपको मंगल के पर्वत पर बनता दिखे, तो समझ लीजिए कि आपकी आपके जीवनसाथी, गर्लफ्रेंड, मंगेतर या विपरीत लिंग के किसी खास से अनबन होने वाली है।
  2. अगर ये गोल घेरा आपकी हथेलियों में शुक्र के पास दिख रहा है, तो इसका मतलब ये है कि आपको घेरे में रहने की ज़रूरत है क्योंकि ये आपकी अत्यधिक यौन क्षमता दर्शाता है।
  3. हथेलियों में शनि पर्वत के नीचे मस्तिष्क रेखा पर बन रहा गोल घेरा इस बात का सूचक होता है कि आप आंखों की परेशानी से जूझते रहेंगे।
  4. अगर ये घेरा आपके हाथों की दिल रेखा यानि कि हार्ट लाइन पर बनता दिख रहा हो, तो इसका मतलब है कि आप दिल की बीमारी से जूझते रहेंगे।
  5. सूर्य पर्वत के नीचे हार्ट लाइन के पास अगर ये गोल घेरा बन रहा है, तो आपको हमेशा देखने में परेशानी होगी।
  6. आज हम आपको हाथ में मिलने वाली गोल संरचना अर्थात वृत्त की स्थितियों के बारे में बताएंगे कि कैसे अलग-अलग जगहों पर होने से ये आपके जीवन पर क्या असर डालने वाला है।
  7. अगर शनि के पर्वत पर गोल घेरा बनता दिखे, तो इससे आध्यात्मिक क्षेत्र में सफलता मिलती है और ध्यान और एकाग्रता में बहुत उपलब्धि हासिल होती है।
  8. अगर बृहस्पति के पर्वत पर गोल घेरा बनता दिखे, तो इसका मतलब ये माना जाना चाहिए कि आपका धैर्य, दृढ़ता ही आपको सफल बनाएगा।
  9. अगर अपोलो के पर्वत पर गोल घेरा बनता दिखे, तो आप को बहुत ही जल्दी प्रसिद्धि मिलने वाली है।
  10. अगर बुध के पर्वत पर ये गोल घेरा बनता दिख रहा है, तो आपको सावधान रहने की ज़रूरत हैं, क्योंकि ये घेरा दुर्घटना की संभावना दर्शाता है।
LIVE TV