पर्यावरण प्रोग्राम के आयोजन में पहुंचे विशिष्ट अथिति, लाइव टुडे हुई सम्मानित

अभिषेक मिश्रा

लखनऊ। पर्यावरण पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट की ओर से पर्यावरण सम्मलेन कराया गया। इस कार्यक्रम में यूपी सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक, पर्यावरणविद् एवं पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी और डॉ. अफरोज अहमद, जैसी शख्सियतें मौजूद रही। इस कार्यक्रम में पर्यायवरण मित्र सम्मान से भी कई विभूतियों को सम्मानित किया गया।

पर्यावरण प्रोग्राम

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक आयोजन हुए। साथ ही अलग-अलग क्ष्रेणी में उत्कृष्ट कार्य्र कर रहे लोगों को सम्मनित किया गया। इस मौके पर लाइव टुडे की टीम को भी सम्मनित किया गया।

पर्यावरणविद् एवं पद्मश्री डॉ. अनिल प्रकाश जोशी हिमालयी क्षेत्र में जैव विविधता पर लंबे समय से काम कर रहे हैं। वे उत्तराखंड के गांव-गांव जाकर पर्यावरण संरक्षण का अलख जगा रहे हैं। उन्हें जमनालाल बजाज पुरस्कार, नेशनल बायोटेक्नोलॉजी सोशल डेवलपमेंट अवार्ड 2017 से सम्मानित किया गया है।

इस कार्यक्रम में उन्होंने लोगो को पर्यावरण में जनसहभागिता के बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा बिना जन सहयोग के कुछ नहीं हो सकता।

यह भी पढ़ें:- काकोरी ब्लास्ट UPDATE : चौकी इंचार्ज सहित दो पुलिस कांस्टेबल निलंबित

डॉ. अफरोज अहम ने कहा विलुप्त हो रही नदियों को बचाना चाहिए। आज पर्यावरण को सबकी ज़रूरत है सरकार अपना काम कर रही है। लेकिन हम सबकी भी जिम्मेदारी है की पर्यावरण ध्यान रखें।

यह भी पढ़ें:- हिन्दू युवा वाहिनी अध्यक्ष का फरमान, राम मंदिर नहीं बना, तो किसी और दल में हो जायेंगे शामिल

कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा पर्यावरण दिवस का नारा पर्यावरण बचाने से बेहतर स्वयं के जीवन को बचाने वाला होना चाहिए। क्योंकि हमेशा हम स्वयं के लिये ज्यादा चिंतित रहते है। और इसी का ही परिणाम है कि प्रकृति ने ऐसी ही परिस्थितियां पैदा कर दी है कि हमें अपने जीवन के लिये ही जूझना पड़े। और बचने का रास्ता पर्यावरण संरक्षण के उपायों से होकर गुजरे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV