पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल, कहा- मोदी सरकार गिरने के बाद सीएम को पटक कर रातोंरात सत्ता हासिल करेंगे समाजवादी

अखिलेश्वर तिवारी

लोकसभा चुनाव 2019 ज्यों-ज्यों नजदीक आ रहा है। नेताओं तथा मंत्रियों के बोल भी बिगड़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जनपद बलरामपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित ‘भाजपा हटाओ देश बचाओ’ रैली के दौरान समाजवादी पार्टी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे। पंडित सिंह ने अपने संबोधन के दौरान तमाम असंवैधानिक भाषाओं का प्रयोग मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के विषय में कर डाला।

विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह

पंडित सिंह का कहना था कि 2019 में मोदी सरकार गिरने के बाद योगी को पटक कर रातों-रात समाजवादी पार्टी सरकार बनाई जाएगी। और भाजपा के तमाम नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के ऊपर जबरन मुकदमा लिखवा कर उनसे बदला लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें:- तलाक पीड़ित महिलाओं ने पीएम मोदी से लगाई गुहार, कहा- अब ज्यादती बर्दाश्त नहीं

हमारी सरकार होगी, हमारा ही राज्यपाल होगा और हमारा ही कानून होगा।

यह भी पढ़ें:- एलयू बवाल में आया नया मोड़, हाईकोर्ट ने चलाया प्रशासन पर डंडा

यह कहना है पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का जो पहले भी अपने कारनामों को लेकर काफी चर्चाओं में रहे हैं। उनका ऐसे विवादित बोल अक्सर सुनने को मिल जाते हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV