
भूख हड़ताल के 21वें दिन सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल की आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वांगचुक सुबह 7:40 बजे भर्ती हुए। लंबे समय तक उपवास और डिहाइड्रेशन के कारण वे कमजोर हैं, हालांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
अस्पताल ने कहा, “उन्हें निरंतर निगरानी, मॉनिटरिंग और इलाज की जरूरत है ताकि उनके शरीर के पैरामीटर्स सामान्य हो सकें।”



