रवि किशन की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें, जिसे आप शायद ही जानते हो

भोजपुरी के सुपर स्टार रवि किशन की फैन फॉलोइंग पूरे देश में है। उन्होंने भोजपुरी के साथ साथ साउथ में भी काफी काम किया हैं। रवि किशन के अभिनय के सभी दीवाने हैं। उनकी जबरदस्त एक्टिंग के कारण वह पूरे देश में फेमस हैं। इनके एक्टिंग के साथ लोग इनके डांस के भी दीवाने हैं। इन्होंने भोजपुरी, हिंदी, साउथ इन सभी भाषाओं में काम किया हैं।

रवि किशन ने काफी कम उम्र में ही संघर्षों का सामना किया हैं। इनका जन्म 17 जुलाई 1969 को मुंबई में हुआ। उन्होंने शुरुआती दौर में रामायण के प्ले में काम किया। उसमें वह सीता का रोल निभाया करते थे। बता दें कि रवि किशन ने 1992 में अपनी फिल्म की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। सलमान के साथ आई तेरे नाम में उनके किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। रवि किशन ने भोजपुरी इंडस्ट्री में काफी अच्छा नाम कमाया हैं। 2006 में वह बिग बॉस रियलिटी शो के कंटेस्टेंट भी रहे चुके हैं।

रवि किशन ने 1996 में प्रीति संग शादी कर ली थी। रवि किशन की राजनीति की बात की जाएं, तो 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए गोरखपुर सीट से बीजेपी टिकट पर चुनाव लड़ा था।

LIVE TV