सूर्य ग्रहण 2018 : इस साल होंगे तीन ग्रहण, पहला कल, दूसरा-तीसरा होगा…

साल 2018 का पहला आंशिक सूर्य ग्रहण कल 15 फरवरी को दिखाई देगा। यह ग्रहण 15 फरवरी की रात 12.25 मिनट से शुरू होकर 16 फरवरी सुबह 4.18 तक रहेगा। हालांकि सूतक काल ग्रहण के लगभग 12 घंटे पहले यानी 15 फरवरी सुबह 11.35 पर शुरू हो जाएगा।

सूर्य ग्रहण

इस साल 2018 में कई ग्रहण होंगे। पिछले महीने 31 जनवरी को चंद्र ग्रहण पड़ा था। अब 15 फरवरी को यानी कल सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है। साल 2018 में फरवरी के अलावा दो और सूर्य ग्रहण दिखाई देंगें। दूसरा सूर्य ग्रहण 13 जुलाई को और तीसर 11 अगस्त को दिखाई देगा।

वैज्ञानिक का कहना है कि यह तीनों सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। लेकिन ज्योतिषियों के मुताबिक मानें तो इस ग्रहण का असर अलग-अलग राशियों पर जरूर पड़ेगा।

इन देशों में दिखेगा सूर्य ग्रहण

जानकारों के अनुसार 15 फरवरी व् 13 जुलाई को आंशिक ग्रहण आस्ट्रेलिया और अंटार्कटिका में दिखाई देगा और 11 अगस्त को उत्तरी ध्रुव, उत्तरी यूरोप और पूर्वी एशिया के कुछ हिस्सों में दिखाई पड़ेगा।

LIVE TV