सोते रहे घरवाले, डकैती के बाद जेठ ने कर दी बहू की हत्या!

फर्रुखाबाद। कम्पिल क्षेत्र के गांव सपाह खेड़ा में मृतक महिला के जेठ ने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। उनके घर मे अज्ञात बदमाशों द्वारा लूट के साथ छोटे भाई की पत्नी की हत्या कर दी गई। डकैती की सूचना पर जिले के सभी अधिकारी मौके पर पहुंचे तो प्रथम जांच में जेठ द्वारा पुलिस को जो जानकारी दी गई उससे सन्देह और गहरा गया।

बहू की हत्या

घटना के मुताबिक, पूर्व स्टेशन मास्टर जगदीश यादव घर के बाहर सो रहे थे। बड़ा बेटा व बहू घर के अंदर थी। केवल छोटी बहू माया देवी के कमरे में लूटपाट कर उसकी हत्या कर दी गई। घर के किसी सदस्य को घटना का पता ही नही चला।

यह भी पढ़ें : डॉयल 100 में तैनात हेड कांस्टेबल ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ नरेश कुमार एवं थाना प्रभारी एमके त्रिपाठी ने मामले की जांच पड़ताल की।

पुलिस को शुरू से घटना रहस्यमय दिखाई दे रही थी उसी समय मृतक महिला मायादेवी के पिता पहुंच गए। उन्होंने एसपी को बताया जब विवाह राजीव यादव के साथ किया था उस समय भी दामाद के बड़े भाई ने झगड़ा किया था।तो पुलिस सुरक्षा में विवाह कराया गया था आज से लगभग 6 दिन से बेटी से बातचीत नही हुई थी।

यह भी पढ़ें : डीजे की धुन पर महादेव के दर्शन को जा रहे थे श्रद्धालु, अचानक शुरू हो गया ‘तांडव’

लड़कीं की माँ विमला देवी का कहना है कि यदि घर मे डकैती पड़ी होती तो घर के अन्य सदस्य भी घायल हुए होते सिर्फ मेरी बेटी के कमरे में लूट दिखाकर उसकी हत्या कर दी।

एसपी अतुल शर्मा ने बताया कि डकैती की सूचना मृतक महिला के जेठ द्वारा दी गई। जब हम मौके पर पहुंचे तो बहुत सी चीजें रहस्यमय दिखाई दी। उसके बाद लड़कीं के पिता कल्यान सिंह ने थाने में दहेज के लिए हत्या किए जाने को लेकर ससुराली जनों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर है।

LIVE TV