
दिलीप कुमार
प्रदेश की राजधानी में एक एसआई पर 6 दबंगों ने मिलकर हमला कर दिया। हमलावरों ने SI को खूब लात-घूसे मारे। पुलिस ने इस घटना को लेकर दो आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है जबकि अन्य बदमाशों की तलाश जारी है।

दरअसल, गाजीपुर थाना इलाके की लेखराज चौकी के प्रभारी गुड्डू प्रसाद रविवार रात ड्यूटी पर थे। इसी बीच चेकिंग के समय उन्होंने एक जगह खड़े युवकों को सिगरेट पीने से मना किया। यह बात युवकों को पसंद नहीं आई और उन्होंने SI से बहसने लगे और देखते ही देखते उन पर हमला बोल दिया। हालांकि, आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि दरोगा पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया है। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। मौके से दो आरोपियों निर्भय तिवारी और दक्ष जोशी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा दूसरे अन्य आरोपियों की तलाश की जारी है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।