एक शब्द में राहुल ने बोली ऐसी बात जो भाजपा के लिए बड़े खतरे का संकेत, निशाने पर मोदी-शाह

बेंगलुरु। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा को निशाने पर लिया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के कुत्ते, बिल्ली, सांप और नेवले वाले बयान के बाद राहुल का भाजपा पर ये पलटवार है। राहुल ने कहा कि शाह द्वारा ऐसे शब्दों का प्रयोग उनकी मानसिकता को परिलक्षित करता है। उन्होंने जानवरों से विपक्ष की तुलना की। ये बेहद ही अपमानजनक है।

खूब चली फारूक अब्दुल्ला की ‘काली’ जुबान, इस बार लपेटे में आया पाकिस्तान

राहुल गांधी

बता दें राहुल विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए अपने छठे दौरे के लिए कर्नाटक पहुंचे। यहां वे मंदिर और दरगाह गए। इसके बाद कोलार और चिकबल्लापुर जिले में रैली की।

रैली को अन्बोधित करते हुए उन्होंने भाजपा अध्यक्ष शाह को आड़े हाथो लिया और उन पर जमकर हमला बोला।

फाइटर जेट पर फिर भड़के राहुल, कहा- हो रही एक लाख करोड़ गिफ्ट करने की तैयारी

खबरों के मुताबिक़ राहुल ने कहा- शाह ने जो भी शब्द प्रयोग किए। इससे उनकी मानसिकता पता चलती है। उनके मुताबिक, दो लोगों को छोड़कर देश में सभी जानवर हैं।

राहुल गांधी ने कहा, ”भाजपा के अध्यक्ष और संघ को लगता है कि देश में केवल दो लोग गैर-जानवर हैं। एक नरेंद्र मोदी और दूसरे अमित शाह। बाकी दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और खुद उनकी पार्टी के नेता आडवाणी, जोशी और गडकरी सब बकवास हैं। इससे भाजपा और संघ के विचारों का पता चलता है। अच्छी बात है कि देश और दुनिया को पता चला कि वो उनके लिए क्या सोचते हैं। शाह का यह बयान बेहद लापरवाह और अपमानजनक है।”

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ”मोदी बुनियादी नियंत्रण खो चुके हैं। इसे आप उनके भाषणों और स्वभाव में महसूस कर सकते हैं। देश में खराब वित्तीय प्रबंधन से मोदी सरकार नाकाम हो गई है। नोटबंदी और इसे लागू करने का तरीका पूरी तरह से फेल रहा। नीरव मोदी, विजय माल्या, ललित मोदी इसके ताजा उदाहरण हैं।”

बता दें 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी के 38वें स्थापना दिवस के मौके पर अमित शाह ने मुंबई की रैली में विपक्ष की तुलना सांप-नेवला, कुत्ता-बिल्ली से की थी।

उन्होंने कहा था कि 2019 की उल्टी गिनती शुरू हो गई। लोकसभा चुनाव के पहले सारा विपक्ष कहता है, एक साथ आओ-एक साथ आओ। मैंने एक कहावत सुनी थी कि जब कही तेज बाढ़ आती है और सारे पेड़-पौधे पानी में बह जाते हैं। सिर्फ एक पेड़ बचता है।

सांप, नेवला, कुत्ता, बिल्ली, शेर और चीता सब जान बचाने के लिए उसी पर चढ़ जाते हैं क्योंकि नीचे पानी का डर रहता है। इसी तरह मोदी की बाढ़ चल रही है और विपक्ष के नेता बचने के लिए एक जगह जमा होने की तैयारी में लगे हैं।

देखें वीडियो :-

LIVE TV