कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया गटक गए लाखों रुपये का चाय-नाश्ता

Siddaramaiahबेंगलुरू। कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के चाय नाश्ते को लेकर एक बड़ी ख़बर सामने आई है। आरटीआई की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सिद्धारमैया के घर कावेरी और घरेलू कार्यालय कृष्णा में सिर्फ कॉफी, चाय, बिस्कट और पीने के पानी में लगभग 60 लाख रुपय खर्च किए गए हैं।

इसमें गौर करने वाली बात यह है कि इस खर्चे में रोजाना मिलने आने वालों को दिये जाने वाले चाय-बिस्किट का खर्च शामिल नहीं है। साथ ही लोगों को दिए जाने वाले रिफ्रेशमेंट और मेहमानों के खाने का खर्च भी इस 60 लाख रूपए में शामिल किया गया है।

CCTV फुटेज में दिखा गौरी लंकेश का हत्यारा!

RTI में जानकारी सामने आई कि बीते 2013-2014 में करीब 10 लाख रूपए कॉफी, चाय और पैकेज वाटर पर खर्च किए गए जबकि स्नैक्स सहित ये खर्च 13.65 लाख रूपए तक का है।

वहीं आरटीआई की रिपोर्ट के अनुसार 60 लाख रुपए सीएम और उनके परिवार के सदस्यों को दिए जाने वाले रिफ्रेशमेंट पर खर्च किए गए, ये खर्च पिछले चार सालों का है। साल 2015 से 2016 में खर्च 11 लाख तक पहुंच गया।

युवाओं को नहीं मिलेगी चाचा नेहरू से ‘शिक्षा’, सरकार ने तैयार किया मसौदा

2016-2017 में 4.6 लाख रूपए बिस्किट पर खर्च हुए। सबकि 7 लाख पेय पदार्थों पर। 2017 से 2018 में अबतक 4.6 लाख रूपए बिस्किट जबकि 7.2 लाख रूपए पेय पदार्थों पर खर्च हुए। कुल मिलाकर देखा जाये तो 4 साल में सिद्धारमैया ने 22 लाख के बिस्किट, 38 लाख रूपए के पेय पदार्थ पर खर्च किये हैं।

 

 

 

 

 

 

LIVE TV