निशानेबाजी विश्व कप: अखिल शेरान ने लगाया गोल्ड पर निशाना

ग्वाडलजारा| भारत के पुरुष निशानेबाज अखिल शेरान ने आईएसएसएफ विश्व कप टूर्नामेंट में पुरुषों की 50 मीटर राइफल-3 पोजीशन स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। अखिल ने भारत के लिए इस टूर्नामेंट का चौथा स्वर्ण पदक जीता है।

अखिल शेरान
पुरुषों की इस स्पर्धा में अखिल ने 455.6 अंक हासिल किए। इस स्पर्धा में आस्ट्रिया के बर्नहार्द पिकल दूसरे और हंगरी के इस्तवान पेनी 442.3 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

अखिल शोरान ने जीता स्वर्ण

भारत के एक अन्य निशानेबाज संजीव राजपूत को चौथा और स्वप्निल कुसले को छठा स्थान हासिल हुआ। संजीव को 430.9 अंक और कुसले को 407.2 अंक हासिल हुए।

यह भी पढ़ें : शमी की मुश्किलें नहीं ले रही थमने का नाम, अब पूरे परिवार पर दर्ज हुआ मुकदमा

इस स्पर्धा में वर्ल्ड नम्बर-1 और फ्रांस के निशानेबाज एलेक्सिस रेनाउड को सातवां स्थान हासिल हुआ।

इसके अलावा, हरियाणा की किशोर निशानेबाज मनु भाकेर ने अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में पांचवां स्थान हासिल किया।

भाकेर को निराशा हाथ नहीं लगी है। उन्होंने भी दो स्वर्ण पदक जीते हैं। हरियाणा की इस निशानेबाज ने महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा और 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में सोना जीता।

यह भी पढ़ें : निशानेबाजी : विश्व कप में रजत पदक जीत अंजुम मोदगिल ने रचा नया कीर्तिमान

आईएसएसएफ विश्व कप टूर्नामेंट की पदकों की सूची में भारत चार स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदकों के साथ शीर्ष पर है।

इस अंक तालिका में चीन दूसरे स्थान पर है। उसने दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक जीता है।

LIVE TV