देश

अतुल पंवार हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा: पत्नी दामिनी और चालक तुषार गिरफ्तार

अतुल पंवार हत्या मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पत्नी दामिनी और उसके चालक तुषार पायला ने शादी के लिए अतुल की हत्या की साजिश रची।

जांच में सामने आया कि दामिनी ने जनवरी से 17 जुलाई तक तुषार को करीब 2000 कॉल की थीं। दोनों के बीच नजदीकी संबंध होने के शक पर पुलिस ने तुषार को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।

खुलासा
तुषार ने पुलिस को बताया कि दामिनी से शादी करने के लिए अतुल पर करैत सांप छोड़कर हत्या की गई। सांप छोड़ने से पहले अतुल को दूध में 25 नींद की गोलियां दी गई थीं।

दामिनी को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान दामिनी ने तुषार से पूछा, “अब भी मुझसे शादी करेगा?” तुषार चुप रहा।

सपेरों की गिरफ्तारी
पुलिस ने सपेरे सोनू और उदय को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने बताया कि तीन महीने तक सांप की तलाश की गई थी।

करैत सांप को ‘साइलेंट किलर’ कहा जाता है, जिसका जहर बेहद खतरनाक होता है।

Related Articles

Back to top button