शिवपाल ने ठुकराया अखिलेश का प्रस्ताव, कहा- संगठन की मजबूती के लिए स्वंय रथ पर सवार होकर निकलेंगे

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओऱ से दिये गये प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। एक सीट देने और मंत्री बनाने के प्रस्ताव को मजाक बताते हुए शिवपाल ने यह ऑफर ठुकराया है। इसी के साथ उन्होंने कहा कि किसी भी दल में प्रसपा का विलय नहीं होगा।

शिवपाल यादव की ओर से मीडिया को बताया गया कि वह 21 दिसंबर को मेरठ के सिवालखास विधानसभा में रैली कर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे। इसी के साथ 23 दिसंबर को इटावा के हैवरा में चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस मनाया जाएगा। जिसमें गांव-गांव पदयात्रा अभियान के जरिए गांव-गांव पहुंचे प्रसपा जन के पांव की शुरुआत की जाएगी। शिवपाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए वह स्वंय प्रचार रथ पर सवार होकर निकलेंगे। इसके लिए 21 दिसंबर तक रथ तैयार हो जाएगा।

इस अभियान में समान विचारधारा की छोटी पार्टियों को भी जोड़ा जाएगा। शिवपाल यादव ने कहा कि प्रसपा का स्वतंत्र अस्तित्व बचा रहेगा। इसी के साथ उन्होंने पार्टी विलय के विचारों को खारिज कर गैर भाजपा दलों को एकजुटता के लिए आह्वान किया है।

LIVE TV