कुछ ही देर में इस जगह होगा शशि कपूर का अंतिम संस्कार

शशि कपूर का अंतिम संस्कारमुंबई। शशि कपूर के निधन के बाद बॉलीवुड सितारे और कपूर खानदान के करीबी शशि के घर प‍हुंच चुके हैं। अभी भी दुख की घड़ी में लोगों के शामिल होने का सिलसिला जारी है। बीती शाम 5 बजकर 20 मिनट पर हुए निधन के बाद ही लोग उनके घर पहुंचने लगे थे। अब कुछ ही देर में शशि कपूर का अंतिम संस्कार होने वाला है।

शशि कपूर का अंतिम संस्कार जुहू में स्थित श्मशान गृह में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्‍कार का समय 12 बजे बताया गया है। शशि के निधन के समय ज्‍यादातर रिश्‍तेदार उनके पास मौजूद नहीं थे। खुद उनके बेटे कुणाल और बेटी संजना देश से बाहर अमेरिका में थे। उनके भतीजे ऋषि कपूर भी शहर से बाहर दिल्‍ली में थे। खबर पहुंचते ही हर कोई तुरंत मुंबई के लिए रवाना हो गया था।

य‍ह भी पढ़ें: बॉलीवुड के डूबे ‘चांद’ के अंतिम दर्शन को पहुंचे ये सितारे

शशि के पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए उनके उस घर में रखा गया है, जो पृथ्वी थिएटर के सामने है। बीती रात से लेकर अभी तक वहां लोगों का आना लगा हुआ है।

य‍ह भी पढ़ें: जानिए, शशि कपूर की जिंदगी से जुड़े कुछ इंट्रेस्टिंग फैक्ट्स

79 वर्षीय शशि कपूर का निधन मुंबई में स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अस्‍पताल में हुआ था। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। साल 2014 में उनकी बायपास सर्जरी भी हो चुकी थी। बीते कुछ समय से वह किडनी से संबंधित समस्‍या से गुजर रहे थे।

LIVE TV