#BirthdaySpecial : बॉलीवुड का वो हीरो जिसके नाम की कसमें खाते हैं कलाकार  

मुंबई। बॉलीवुड के साइलेंट रोमांटिक हीरो शशि कपूर का आज जन्‍मदिन है। उनका जन्‍म 18 मार्च 1938 में कोलकाता में हुआ था। पिछले साल 4 दिसंबर को उनका निधन हो गया था। शशि कपूर ने भले ही दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है लेकिन आज शशि कपूर के जन्‍मदिन के दिन उनसे जुड़ी छोटी से छोटी बात लोगों का याद आ रही हैं। उनसे जुड़ी ये यादें हमेशा उनके फैंस की आखें नम करती रहेंगी।

शशि‍ कपूर सिर्फ ऐसा नाम नहीं है जिन्‍हें केवल उनकी फिल्‍म, एक्‍टिंग, करियर और अचीवमेंट के लिए जाना जाए। उनहोंने अपने अलावा हमेशा दूसरे कलाकारों के हित में भी सोचा। एक ओर जहां बाकी सेलिब्रिटीज सिर्फ बड़ी बड़ी बाते करते हैं शशि कपूर उनमें से थे जो उन बातों को करके दिखा देते थे। उन्‍होंने किया भी कुछ ऐसा ही था।

शशि ने सिर्फ अपने करियर या अपने परिवार को ही तरजीह नहीं दी। उनके लिए हर एक कलाकार उनका अपना रहा, जिसके लिए वो अपने दम तक जितना हो सके उतना करना चाहते थे। उन्‍होंने किया भी कुछ ऐसा ही।

यह भी पढ़ें: रेप केस में अभिनेता जितेंद्र पर नहीं होगी कार्यवाई, कोर्ट ने लगाई रोक

शशि ने कलाकारों के लिए ऐसा काम किया जिसने उनके अच्‍छे दिन की शुरुआत कर दी। शशि के उस अद्भुत काम को कभी भी नहीं भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने जुहू जैसे महंगे इलाक़े में पृथ्वी थिएटर का निर्माण किया। वहां एक ऐसे हॉल का निमार्ण किया जो सेंट्रलाइज़्ड एसी और साउंडप्रूफ़ है। उनके निधन के बाद भी उस थिएटर में ऐसे ही काम चलता रहता है। वहां रोज़ाना नाटक मंचित होते हैं।

यह भी पढ़ें:   रेप केस में अभिनेता जितेंद्र पर नहीं होगी कार्यवाई, कोर्ट ने लगाई रोक

नाटकों से बहुत अधिक किराया नहीं लिया जाता बल्कि जितने टिकट बिकते हैं, उसका 60 फ़ीसदी नाटक बनाने वाले को मिलता है और 40 फ़ीसदी पृथ्वी थियेटर को मिलता है।

उन्‍होंने कभी भी पैसों का लालच नहीं किया उनका इरादा पैसे कमाना नहीं कलाकारों के लिए कुछ अच्‍छा करना था। जुहू जैसी जगह पर ऐसे हॉल का एक दिन किराया तकरीबन 60 हज़ार हो सकता था लेकिन शशि और उनके बेटे-बेटियां थिएटर के प्रति समर्पित रहे। यही वजह रही कि ऐसा संभव हो पाया।

पृथ्वी थिएटर शशि कपूर द्वारा देश को दी गई ऐसी सौगात है, जो न ही कोई कभी भूल पाएगा और न ही भूलना चाहेगा।

LIVE TV