कर्नाटक में भाजपा ने बजाया जीत का बिगुल, बाजार ने किया जोरदार WELCOME

मुंबई| देश के शेयर बाजारों के शुरुआती कारोबार में मंगलवार को मजबूती का रुख है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 9.32 बजे 194.27 अंकों की मजबूती के साथ 35,750.98 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 59.10 अंकों की बढ़त के साथ 10,865.70 पर कारोबार करते देखे गए। माना जा रहा है कि कर्नाटक भाजपा की जीत इसका कारण है।

शेयर बाजारों

शेयर बाजारों में मजबूती

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 18.86 अंकों की कमजोरी के साथ 35537.85 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 6 अंकों की बढ़त के साथ 10,812.60 पर खुला।

यह भी पढ़ें : 200 और 2000 रुपए के नोट नहीं लेंगे बैंक, बदले भी नहीं जाएंगे

लोकसभा चुनाव 2019 का सैंपल माने जा रहे कर्नाटक विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है। मतगणना की शुरूआत में BJP और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर नज़र आई लेकिन बाद में भजपा स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ रही है।

यह भी पढ़ें : फेसबुक बना रहा क्रिप्टोकरेंसी लॉन्च करने की प्लानिंग

जीत के दौड़ में दोनों पार्टियां एक दूसरे को पछाड़ते हुए आगे बढ़ रही थीं। हालांकि मौजूदा समय में BJP को रूझानों में बहुमत प्राप्त हो चुका है। केंद्र पर काबिज भाजपा और अभी तक कर्नाटक पर सत्ता जमाए कांग्रेस के लिए यह चुनाव बहुत अहम  है।

LIVE TV