लाइव मर्डर के आरोपी शंभुलाल ने दिखाया जेल प्रशासन को ठेंगा, बनाया भड़काऊ वीडियो

नई दिल्ली। राजस्थान के अफ़राज़ुल लाइव मर्डर केस का आरोपी शंभुलाल रैगर इस समय जोधपुर सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट रहा है। लेकिन जेल से ही उसने अपना एक वीडियो जारी किया है। जिसमें शंभुलाल रैगर नफ़रत फैलाने वाली बातें कर रहा है। साथ ही जेल में खुद की जान को खतरा बताया है।

लाइव मर्डर

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में शंभुलाल कह रहा है कि उसने जो किया, उसका कोई अफ़सोस नहीं है। वीडियो में वह यह भी बता रहा है कि वह वीडियो जोधपुर की जेल से बना रहा है। साथ ही वीडियो में वह जेल में बंद बंगाल के एक कैदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो उसे मारना चाहता है।

यह भी पढ़ें:- सेना ने रोका उत्तराखंड सीएम का रास्ता, अधिकारी ने दर्ज कराई शिकायत

सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल इस वीडियो के सामने आने के बाद से जेल के अधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया। आनन-फानन में शंभुलाल के लॉकअप की तलाशी ली गयी लेकिन मोबाइल बरामद नहीं हुआ। फ़िलहाल उसकी सुरक्षा बड़ा दी गयी है।

शंभुलाल राजसमंद ने जोधपुर सेंट्रल जेल से दो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए हैं। शंभुलाल का पहला वीडियो दो मिनट 25 सेकंड का है, जबकि दूसरा वीडियो 6 मिनट 19 सेकंड का है।

वीडियो के सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि आख़िर जेल में बंद हत्या के आरोपी को वीडियो बनाने के लिए जेल में मोबाइल फ़ोन कैसे मिला? इसे जेल की सुरक्षा में भारी चूक माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-जनता पर PNBScam का साया… बच पाना नामुमकिन, RBI के इस नियम से डूब जाएगी जमा-पूंजी!

बता दें कि मजदूर मोहम्मद अफराजुल से ‘लव जेहाद’ का बदला लेने के नाम पर शंभूलाल रैगर ने उसकी हत्या कर दी थी। साथ ही उसके शव को मिट्टी का तेल डालकर जला दिया था। इस घटना का भी उसने वीडियो भी बना लिया था। वीडियो सामने के आने के बाद पुलिस ने शंभूलाल को गिरफ्तार कर लिया था।

देखें वीडियो:-

LIVE TV