अभी-अभी : काम कर गया शाह का ‘मास्टर प्लान’, अपने ही घर में घुसने को तरस रहे कांग्रेस के युवराज

राहुल गांधी के साथनई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ आए दिन नए-नए किस्से होते रहते हैं जिसको लेकर वे सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है जिससे कांग्रेस के युवराज की जमकर किरकिरी हुई है। दरअसल राहुल गांधी को उनके ही संसदीय क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं दी गई। गौरतलब है कि आगामी 4 अक्टूबर से लेकर 6 अक्टबूर तक राहुल गांधी का अमेठी दौरा प्रस्तावित है लेकिन यहां के पुलिस प्रशासन ने उन्हें इसकी इजाजत ही नहीं दी।

राहुल गांधी के दौरे को इजाजत न देने के पीछे प्रशासन का कहना है कि त्योहारों का मौका होने के चलते उनकी सुरक्षा व्यवस्था का उचित प्रंबंध करने में परेशानी होगी जिसके कारण यहां के स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए इस दौरे को आगे बढ़ाने की अपील की है।

रेल हादसों पर बच्ची ने लिखा पीएम को खत, कहा- बुलेट ट्रेन से हटाएं ध्यान और…

इस वजह से नहीं दी प्रशासन ने अनुमति

कांग्रेस उपाध्यक्ष के इस दौरे को लेकर प्रशासन ने पार्टी को इस संबंध में एक पत्र भी लिख कर दिया है। इस पत्र में कहा गया है कि ‘जनपद में कई जगह 5 अक्टूबर तक दशहरा, दुर्गा पूजा और मुहर्रम के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं, जिस कारण से अधिकतर पुलिस जिले की कानून और सुरक्षा व्यवस्था में व्यस्त है’। इसी के साथ इस पत्र में यह भी लिखा गया है कि ऐसी परिस्थिति को देखते हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने में काफी असुविधा होगी। इस कारण से ही प्रशासन ने पार्टी से राहुल गांधी का कार्यक्रम आगे बढ़ाने की अपील की है।

30 साल की देश सेवा, अब देना होगा ‘अपने’ होने का सबूत

कांग्रेस ने बताया साजिश

वहीं इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का कहना है कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का यह दौरा साजिशन रद्द करवाया गया है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी उनसे घबराती है। प्रताप ने आगे यह भी कहा कि अमित शाह के दौरे से पहले राहुल गांधी उत्तर प्रदेश का दौरा करें भाजपा यह कतई नहीं होने देगी।

प्रताप ने बताया कि मुहर्रम और दशहरा रविवार को ही खत्म हो गया है। फिर भी कांग्रेस उपाध्यक्ष के दौरे को अनुमति नहीं दी गई इससे साफ जाहिर होता है कि भाजपा राहुल गांधी से घबराती है।

LIVE TV